टेक एंड गैजेट्स

टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी स्वदेशी का बोलबाला, अमित शाह अब करेंगे Zoho Mail का इस्तेमाल

जोहो मेल में कई तरह के एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो कस्टम डोमेन सपोर्ट चाहते हैं। अगर आप अपने ईमेल पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं और अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाना चाहते हैं तो जोहो मेल एक बेस्ट ऑप्शन है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोहो मेल पर हुए शिफ्ट।

Zoho ने पिछले कुछ समय में भारत में जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में इस समय यह चर्चा में बना हुआ है। Zoho Corporation की तरफ से पेश किया गया स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Arattai को इस समय वॉट्सऐप के अल्टरनेटिव के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया ऐप के बाद अब Zoho Mail सुर्खियों में है। अपने प्रोफेशनल और सेफ्टी फीचर्स की वजह से यह चर्चा में है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Zoho Mail को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इस बात का जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी।

X पर पोस्ट करके गृह मंत्री ने बताया कि उन्होंने अब जोहो मेल पर स्विच कर लिया है। X पर उन्होंने लिखा- सभी को नमस्कार, मैंने जोहो मेल पर स्विच कर लिया है। कृपया मेरे ईमेल पते में हुए बदलाव पर ध्यान दें। मेरा नया ईमेल पता amitshah.bjp@http://zohomail.in है। भविष्य में मेल द्वारा पत्राचार के लिए कृपया इसी पते का उपयोग करें।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपना ईमेल ऐड्रेस चेंज किया था। वे भी जीमेल से अब Zoho mail पर शिफ्ट हो चुके हैं। उनके जोहो मेल पर शिफ्ट होने पर कंपनी के सीईओ Sridhar Vembu ने भी प्रशंसा की थी और इस फैसले को भारतीय डेवलपर्स के लिए प्रेरणादायक बताया था. कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से भी कंपनी के सोशल मीडिया ऐप को अपनाने की बात कही गई थी।

Zoho Mail में मिलेंगे कई फीचर्स

आपको बता दें कि जोहो मेल में कई तरह के यूजफुल फीचर्स मिलते हैं। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो कस्टम डोमेन सपोर्ट चाहते हैं। अगर आप अपने ईमेल पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं और अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाना चाहते हैं तो जोहो मेल एक बेस्ट ऑप्शन है। Zoho mail में ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने एन्क्रिप्शन, 2FA (Two Factor Authentication), स्पैम फिल्टर जैसे कई सारे फीचर्स दिए हैं। Zoho Mail में यूजर्स को फोल्डर, लेबल, स्ट्रीम फीचर, कैलेंडर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article