टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर देख लिया है Status, लेकिन सामने वाले को नहीं लगेगी खबर, जानें ये स्मार्ट तरीका

WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप पर जब भी हम किसी का स्टेटस देखते हैं तो उसे पता चल जाता है कि हमने स्टेटस देखा। लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिससे आप अगर स्टेटस देख भी लेते हैं तो सामने वाले को पता नहीं चलेगा।

Image

वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के शानदार फीचर्स उपलब्ध कराता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp Tips and Tricks: वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग हर दिन करते हैं। यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अब अपने रिलेवटिव्स, फ्रेंड्स और फेमली मेंबर से कनेक्ट रहने का एक प्रमुख साधन बन चुका है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर स्टेटस लगाने का फीचर भी देता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हम किसी लिस्ट में मौजूद किसी का स्टेटस देखना चाहते हैं लेकिन, उसे पता चल जाएगा इस वजह से नहीं देखते। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिससे आप आसानी से किसी का भी स्टेटस देख सकते हैं और उसको इसकी जानकारी भी नहीं मिलेगी।

वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कई तरह के फीचर्स देता है। इनमें से कुछ फीचर्स हमारे एक्सपीरियंस को बदलने के लिए होते हैं तो कुछ हमारी प्राइवेसी के लिए होते हैं। मैसेज सेक्शन में तो रीड रिसिप्ट का ऑप्शन होता है जिसे ऑफ-ऑन करने का ऑप्शन होता है। अगर आप इसे ऑन कर देते हैं तो किसी का मैसेज पढ़ने के बाद भी उसे ब्लू टिक नहीं दिखाई देगा। लेकिन स्टेटस में ऐसा कोई फीचर नहीं मिलता।

अगर आप किसी का स्टेटस देखते है तो वह व्यक्ति अपने स्टेटस व्यू लिस्ट में जाकर देख लेगा कि आपने उसका स्टेटस देखा है। हम आपको एक ऐसा स्मार्ट तरीका बता रहे हैं चिससे आप चुपचाप से स्टेटस देख सकते हैं। हम जो टिप्स आपको बता रहे हैं वह एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइस के लिए है।

ऐसे चुपचाप देखें स्टेटस

डिजिट वेबसाइट के मुताबिक अगर आप चाहते हैं कि आपके स्टेटस देखने का किसी को नोफिकेशन न जाए तो इसके लिए आप Read Receipts ऑफ करें। इसे ऑफ करने के लिए आपको अपने वॉट्सऐप की सेटिंग पर जाना होगा। इसके बाद आपको अकाउंट पर जाकर प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां से Read Receipts ऑफ कर दें। इससे न तो मैसेज में ब्लू टिक दिखेगा और न ही स्टेटस नोटिफाई होगा। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि इससे आपको भी यह नहीं पता चलेगा कि आपका स्टेटस किसने देखा है।

File Manager से स्टेटस देखें (सिर्फ Android पर)

Digit के अनुसार Android स्मार्टफोन में Internal Storage में जाकर WhatsApp > Media पर जाएं और फिर Statuses फोल्डर में जाकर आप स्टेटस इमेज को देख सकते हैं। अगर यह फोल्डर नहीं दिख हाँ है तो आपको “Show hidden files” ऑन करना होगा।

Android 11 या फिर इससे ऊपर के डिवाइसके लिए सबसे पहले सेटिंग पर जाएं इसके बाद इंटर्नल स्टोरेज के फोल्डर को सेलेक्ट करें। अब आपको Android के ऑप्शन पर जाकर मीडिया पर क्लिक करके WhatsApp.com पर वॉट्सऐप मीडिया पर जाएं। यहां से आप स्टेटस पर लगी फोटो को देख सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article