iPhone 14 256GB को एंड्रॉयड फोन की प्राइस में खरीदने का मौका, Flipkart में औंधे मुंह गिरी कीमत
iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए धमाकेदार खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए धांसू डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। अब आप भारी भरकम डिस्काउंट के साथ iPhone 14 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 26 2025, 08:48 IST
Image Credit : Digit01 / 08
अगर आप एक नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और डिस्काउंट ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए काम की खबर है। एप्पल ने इस साल सितंबर महीने में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। नई सीरीज आने के बाद से पुराने आईफोन्स की कीमत में बड़ी कटौती हुई जिससे खरीदारी में आपको हजारों रुपये बचने वाले हैं।
Image Credit : Digit02 / 08
अगर आपका बजट iPhone 17, iPhone 16 या फिर iPhone 15 खरीदने के लिए नहीं है तो आप iPhone 14 की तरफ जा सकते हैं। बेशक यह आईफोन कुछ साल पुराना है लेकिन आज भी कई सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कड़ी टक्कर देता है।
Image Credit : Digit03 / 08
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने आईफोन 14 की कीमत में बड़ी कटौती की है। अब इस प्रीमियम स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक ऑफर, ईएमआई ऑफर और एक्सचेंज ऑफर जैसे तगड़ी डील्स दी जा रही है।
Image Credit : Digit04 / 08
iPhone 14 256GB वेरिएंट पर मिलने वाले लेटेस्ट ऑफर्स की बात करें तो इसकी कीमत 79,900 रुपये है लेकिन, फ्लिपकार्ट में यह स्मार्टफोन सिर्फ 64,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। कंपनी ग्राहकों को इस पर फ्लैट 12% का डिस्काउंट ऑफर कर रही है जिसके बाद इसे आप सिर्फ 56,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit05 / 08
iPhone 14 256GB पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को FK UPI ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। वहीं अगर आप एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसमें भी 5% तक की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। SBI क्रेडिट कार्ड में आपको 4000 रुपये तक की बचत करने का मौका मिलेगा।
Image Credit : Digit06 / 08
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को iPhone 14 की खरीदारी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो 39,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह आपके फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आप इस ऑफर में 15 हजार रुपये भी बचा लेते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन करीब 40,000 रुपये में ही मिल जाएगा।
Image Credit : Digit07 / 08
iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया गया है। पानी से सेफ रखने के लिए इसमें IP68 की रेटिंग भी मिलती है। कंपनी ने इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया है जो कि डॉल्वी विजन को सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले में Ceramic Shield glass दिया गया है।
08 / 08
iPhone 14 आउट ऑफ द बॉक्स iOS 16 पर रन करता है जिसे आप iOS 26 में अपग्रेड कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए एप्पल ने इसमें Apple A15 बायोनिक चिपसेट दिया है। इसमें आपको 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में 12+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।