टेक एंड गैजेट्स

Tim Cook ने बताया एपल में जॉब पाने का तरीका, क्या आपके पास हैं ये क्वालिटी

How To Get A Job In Apple: एपल सीईओ से डिग्री और कोडिंग स्किल की आवश्यकता के बारे में भी पूछा गया। जवाब में कुक ने कहा कि एपल ने सभी क्षेत्रों से लोगों को काम दिया है, इसमें डिग्री वाले और बिना डिग्री वाले भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हम सभी मानते हैं कि एक और एक तीन के बराबर होता है।

Image

एपल के सीईओ टिम कुक

Photo : Twitter

How To Get A Job In Apple: कई लोगों का सपना होता है कि वह एपल जैसी कंपनी में काम करें। हर साल हजारों लोग एपल में नौकरी पाने के लिए अप्लाई करते हैं। कुछ सफल होते हैं कुछ नहीं। ऐसे में एपल के सीईओ ने खुद कंपनी में जॉब पाने का तरीका बताया है। उन्होंने वन प्‍लस वन इक्वल्स थ्री का उदाहरण देते हुए बताया कि कंपनी कर्मचारियों में कौनसी खूबी चाहती है। एपल सीईओ ने कहा कि कंपनी क्रिएटिव और टीम प्लेयर का हमेशा स्वागत करती है।

एपल में नौकरी के लिए कौन सी स्किल चाहिए?

ब्रूट के साथ एक इंटरव्यू में कुक से एपल में नौकरी पाने के तरीके और स्किल के बारे में पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए कुक ने कहा कि एक टीम में काम करने की क्षमता, रचनात्मकता और जिज्ञासा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सहयोग एक महत्वपूर्ण स्किल है। एपल सीईओ ने कहा कि वह लोगों में जो विशेषता तलाशते हैं उनमें से एक है सहयोग।

वन प्लस वन तीन

उन्होंने कहा, "क्या वे वास्तव में सहयोग कर सकते हैं? क्या वे मानते हैं कि वन प्लस वन तीन के बराबर होता है? कुक ने कहा कि उन लोगों के साथ काम करना सबसे सही होता है जो अविश्वसनीय हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मानते हैं कि एक और एक तीन के बराबर होता है और आपका विचार और मेरा विचार अपने आप में व्यक्तिगत विचारों से बेहतर हैं। यानी सहयोग सबसे जरूरी स्किल है।

डिग्री और कोडिंग के सवाल पर क्या बोल एपल सीईओ

एपल सीईओ से डिग्री और कोडिंग स्किल की आवश्यकता के बारे में भी पूछा गया। जवाब में कुक ने कहा कि एपल ने सभी क्षेत्रों से लोगों को काम दिया है, इसमें डिग्री वाले और बिना डिग्री वाले भी शामिल है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह कोडिंग को हर किसी के लिए एक जरूरी स्किल मानते हैं, लेकिन कंपनी ने ऐसे लोगों को भी काम दिया है, जिनके पास कोडिंग विशेषज्ञता की कमी है या जो नियमित रूप से अपने काम में कोडिंग का उपयोग नहीं करते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article