टेक एंड गैजेट्स

अब YouTube पर भी खेल सकेंगे गेम, कंपनी ने इन यूजर्स के लिए जारी किया फीचर

YouTube Playables Game Arcade for Premium Subscribers: प्लेएबल्स में 37 गेम हैं, जिनमें एंग्री बर्ड्स शोडाउन और कैनन बॉल्स 3डी जैसे एक्शन गेम, डेली क्रॉसवर्ड और ब्रेन आउट जैसे पहेली टाइटल और डेली सॉलिटेयर और जिन रम्मी जैसे कार्ड गेम शामिल हैं।

Image

YouTube Playables Game Arcade

YouTube Playables Game Arcade for Premium Subscribers: गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म YouTube ने अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा को पेश किया है। इस सुविधा के तहत अब प्रीमियम यूजर्स वीडियो होस्टिंग और स्ट्रीमिंग के साथ यूट्यूब पर गेम भी खेल सकेंगे। प्लेटफार्म ने प्लेएबल्स लॉन्च किया है, जो 30 से अधिक आर्केड गेम का एक नया कलेक्शन है जिसे एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर यूट्यूब ऐप पर खेला जा सकता है।

YouTube Playables

यूट्यूब प्रीमियम मेंबर को पिछले सप्ताह ऐप पर नई सुविधाओं के लिए एक नोटिफिकेशन भी मिला था। पेमेंट करने वाले ग्राहकों के पास अब प्लेटफार्म पर प्लेएबल्स को एनेबल करने और उन्हें डाउनलोड किए बिना तुरंत गेम प्ले करने का ऑप्शन मिलेगा। नए फीचर को एंड्रॉयड, आईओएस और वेब के प्रीमियम यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

कहां और कैसे मिलेगी सुविधा

यूट्यूब पर गेम खेलने के लिए एंड्रॉयड या आईओएस पर ऐप लॉन्च करें, या वेब पर यूट्यूब वेबसाइट पर जाएं। यूजर्स होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करके प्लेएबल्स शेल्फ सर्च कर सकते हैं। या ऐप पर एक्सप्लोर मेनू में प्लेएबल्स ऑप्शन खोज सकते हैं। अब एक्सपेरिमेंटल न्यू फीचर पेज पर जाएं। इसे मोबाइल पर यूट्यूब ऐप पर नीचे दाईं ओर अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करके, 'आपके प्रीमियम लाभ' तक स्क्रॉल करके और फिर 'ट्राई एक्सपेरिमेंटल न्यू फीचर्स' पर टैप करके भी एक्सेस किया जा सकता है।

प्लेयबल में मिलेंगे 37 गेम

प्लेएबल्स में फिलहाल 37 गेम हैं, जिनमें एंग्री बर्ड्स शोडाउन और कैनन बॉल्स 3डी जैसे एक्शन गेम, डेली क्रॉसवर्ड और ब्रेन आउट जैसे पहेली टाइटल और डेली सॉलिटेयर और जिन रम्मी जैसे कार्ड गेम शामिल हैं। इस सुविधा को 28 मार्च से प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article