Happy Mother Day 2024 WhatsApp Video Status: मदर्स डे के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस
यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो मदर्स डे के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। वहीं आईफोन यूजर्स ऐप्पल ऐप स्टोर की मदद ले सकते हैं। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Mothers Day 2024 Whatsapp Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले स्टेटस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
- अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Happy Mother Day 2024 Video लिखें और सर्च करें।
- यहां आपको मदर्स डे 2024 के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
- अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
- यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
- आप इन वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
