टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp के जरिए आधार और पैन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, आसान है तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 08:56 PM IST

अगर आप DigiLocker यूजर हैं। तो आप वॉट्सऐप भी इस्तेमाल करते हैं। तो आप DigiLocker में सेव डॉक्यूमेंट्स को आसानी से वॉट्सऐप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

WhatsApp के जरिए आधार और पैन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

DigiLocker Service: कुछ सालों पहले मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Meity) ने DigiLocker को लॉन्च किया था। DigiLocker में नागरिक अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन और मार्कशीट्स को सेव कर सकते हैं। यहां ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स डिजिटल फॉर्मेट में सेव किए जाते हैं। वैसे तो इस सर्विस के लिए डेडिकेटेड DigiLocker वेबसाइट और ऐप है ही। लेकिन, ये सर्विस WhatsApp के जरिए भी ऑफर होती है।

ऐसे में नागरिक DigiLocker में सेव किए गए डॉक्यूमेंट्स जैसे- आधार कार्ड- पैन कार्ड को वॉट्सऐप के जरिए आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं। वॉट्सऐप में MyGov Helpdesk चैटबॉट की मदद से डॉक्यूमेंट्स कुछ ही स्टेप्स में डाउनलोड हो सकते हैं। यहां जानें इसका तरीका।

WhatsApp के जरिए ऐसे डाउनलोड करें आधार और पैन कार्ड:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको MyGov HelpDesk के नाम से +91-9013151515 कॉन्टैक्ट को सेव करना होगा।
  • इसके बाद वॉट्सऐप को ओपन कर कॉन्टैक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करना होगा।
  • इसके बाद MyGov HelpDesk चैटबॉट को ओपन कर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद चैट में आपको 'Namaste', 'Hi' टाइप करना होगा।
  • इसके बाद आपको DigiLocker या Cowin सर्विस में से किसी एक को सेलेक्ट करने को कहा जाएगा। यहां आपको DigiLocker सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद जब चैटबॉट आपसे पूछे कि क्या आपके पास DigiLocker अकाउंट है। तो Yes पर टैप करें। ध्यान रहे कि आपके पास DigiLocker में पहले से अकाउंट हो और डॉक्यूमेंट्स सेव हों।
  • इसके बाद चैटबॉट आपसे आपका 12-डिजिट आधार नंबर मांगेगा। जो आपको एंटर करना होगा। ये आपसे ऑथेंटिकेशन के लिए मांगा जाएगा।
  • इसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में एक OTP मिलेगा। इसे भी एंटर करना होगा।
  • इसके बाद चैटबॉट आपको आपके DigiLocker अकाउंट से लिंक्ड सभी डॉक्यूमेंट्स को शो करेगा।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करने के लिए आपको उसका नंबर टाइप कर सेंड करना होगा।
  • इसके बाद PDF फॉर्मेट में आपको आपका डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने के लिए मिल जाएगा।

ध्यान रहे आधार और पैन कार्ड पहले से ही DigiLocker में सेव हों। फिर आप इन्हें बारी-बारी से डाउनलोड कर पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article