टेक एंड गैजेट्स

Android स्मार्टफोन और लैपटॉप के बीच फटाफट टेक्स्ट होगा कॉपी-पेस्ट, जानें ये आसान तरीके

आप सिर्फ एक सही ऐप और विंडोज का इस्तेमाल करके अब अपने फोन से किसी भी तरह की फाइल या फिर टेक्स्ट को आसानी से लैपटॉप पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक सही इकोसिस्टम की जरूरत है।

Image

आप आसानी से फोन से टेक्स्ट को लैपटॉप पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

आज से कुछ सालों पहले तक अपने एंड्ऱ़ॉयड स्मार्टफोन पर लिखे किसी नोट्स, पैराग्राफ या फिर कोई और टेक्स्ट को ट्रांसफर करना नामुमकिन सा था। इस काम के लिए ज्यादातर लोग खुद के लिखे टेक्स्ट, फोटो या फिर पैराग्राफ को पहले मेल करते, वॉटसऐप करते और उसके बाद उसे लैपटॉप पर एक्सेस कर पाते थे। लेकिन, अब टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा एडवांस हो चुकी है और चीजें पूरी तरह से बदल गई हैं। अब आप आसानी से अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर लिखे टेक्स्ट को विंडोज लैपटॉप पर कॉपी कर सके हैं और आपको इसके लिए किसी भी तरह के ई-मेल या फिर वॉट्सऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

आप सिर्फ एक सही ऐप और विंडोज का इस्तेमाल करके अब अपने फोन से किसी भी तरह की फाइल या फिर टेक्स्ट को आसानी से लैपटॉप पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक सही इकोसिस्टम की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं कि Android फोन और Windows लैपटॉप के बीच टेक्स्ट को तुरंत कैसे सिंक और कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं?

Google Docs से रियल-टाइम सिंकिंग कैसे करें

अगर आपको नहीं मालूम है तो बता सकते हैं कि Google Docs, Google के Workspace इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा है और इस इकोसिस्टम की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाला लाइव सिंकिंग फीचर है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप जो भी टेक्स्ट फोन पर टाइप करेंगे वह ऑटोमैटिकली तुरंत लैपटॉप पर कॉली हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इसका इस्तेमाल करना है।

ये स्टेप्स करें फॉलो

  • सबसे पहले अपने Android फोन में Google Play Store से Google Docs ऐप को इंस्टाल करें।
  • अब आपको अपने लैपटॉप पर ब्राउजर में docs.google.com ओपन करना होगा।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि दोनों डिवाइस एक ही Google अकाउंट से साइन-इन हों।
  • अब आपको एक नया डॉक्यूमेंट बनाना होगा। आप अपना पुराना डॉक्यूमेंट भी ओपन कर सकते हैं।
  • अब किसी भी डिवाइस पर टाइप या पेस्ट करें आपको दूसरे डिवाइस पर भी वही टाइप होता हुआ दिख जाएगा।
यह भी पढ़ें- Realme P4 Lite 4G की पहली सेल आज, बैंक कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article