टेक एंड गैजेट्स

PNR Status On WhatsApp: व्हाट्सएप पर मिलेगी आपकी ट्रेन की पूरी जानकारी, जान लें ये आसान तरीका

PNR Status On WhatsApp: यह आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए बिना किसी दिक्कत के अपनी ट्रेन स्टेटस देखने का सबसे आसान तरीका है। इस सुविधा की बदौलत आपको अपनी ट्रेन के स्थान या अपनी यात्रा के किसी अन्य पहलू पर नजर रखने के लिए कोई अतिरिक्त एप्लिकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Image

PNR Status On WhatsApp

PNR Status On WhatsApp: मैसेजिंग और चैटिंग के लिए हम व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पर आप अपनी ट्रेन की स्थिति भी जान सकते हैं। यानी आपकी ट्रेन कितना लेट है या अभी कौन से स्टेशन पर है और कितने समय में आपके स्टेशन तक पहुंचेगी ये सभी जानकारी आपको व्हाट्सएप (WhatsApp) पर मिल सकती है। यह आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए अपनी आरामदायक व्हाट्सएप चैट से बाहर निकले बिना अपनी ट्रेन का स्टेटस अपडेट जानने का सबसे आसान तरीका है। चलिए जानते हैं पूरा तरीका।

व्हाट्सएप पर ट्रेन स्टेटस देखने का क्या है फायदा?

यह आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए बिना किसी दिक्कत के अपनी ट्रेन स्टेटस देखने का सबसे आसान तरीका है। इस सुविधा की बदौलत आपको अपनी ट्रेन के स्थान या अपनी यात्रा के किसी अन्य पहलू पर नजर रखने के लिए कोई अतिरिक्त एप्लिकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी आप अपने मौजूदा व्हाट्सएप ऐप में ही ट्रेन की सभी जानकारी देख सकते हैं वो भी एक क्लिक में।

व्हाट्सएप पर ऐसे मिलेगी ट्रेन की जानकारी

  • व्हाट्सएप चैट पर ट्रेन की जानकारी देखने के लिए आपको Railofy chatbot की मदद लेनी होती है।
  • सबसे पहले WhatsApp पर Train स्टेटस के लिए +91-9881193322 नंबर को अपने फोन में सेव करें।
  • अब WhatsApp ओपन करने और कॉन्टैक्ट लिस्ट रिफ्रेश करें।
  • अब +91 9881193322 नंबर पर 'Hi' लिखकर मैसेज करें।
  • आपको मैसेज का रिप्लाई आएगा। यहां आपको ट्रेन स्टेटस वाला ऑप्शन सिलेक्ट करना है।
  • यहां आपको अब आपसे पीएनआर नंबर मांगा जाएगा।
  • रेलोफाई के लिए चैट विंडो में अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आप चैटबॉट में अलर्ट और अपडेट सहित आपकी ट्रेन के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article