टेक एंड गैजेट्स

Ram Mandir Aarti Pass: आप भी होना चाहते हैं राम लला की आरती में शामिल, घर बैठे ऐसे बुक करें पास

Ram Mandir Aarti Pass Online: अभी प्रत्येक आरती में केवल तीस व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति है। भक्तों की संख्या के अनुसार यह संख्या बढ़ाई जा सकती है। यह सेवा निःशुल्क है। ता दें कि मंदिर में प्रतिदिन तीन प्रकार की आरती की जाती है।

Image

Ram Mandir Aarti Pass Online

Photo : PTI

Ram Mandir Aarti Pass Online: भगवान राम लला के भव्य मंदिर का उद्घाटन और अभिषेक समारोह 22 जनवरी को होना है। सात दिनों तक चलने वाला समारोह 16 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। मंदिर के उद्घाटन से पहले ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में 'आरती' पास के लिए बुकिंग खोल दी है। यदि आप भी श्री राम जन्मभूमि जा रहे हैं और आरती में शामिल होना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको ऑनलाइनआरती बुक करने का तरीका बता रहे हैं।

राम लला मंदिर आरती पास

'आरती पास' सेक्शन मैनेजर ध्रुवेश मिश्रा के अनुसार, अभी प्रत्येक आरती में केवल तीस व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति है। भक्तों की संख्या के अनुसार यह संख्या बढ़ाई जा सकती है। यह सेवा निःशुल्क है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आरती में केवल पास धारकों को ही शामिल किया जाता है। बता दें कि मंदिर में प्रतिदिन तीन प्रकार की आरती की जाती है। आप लिस्ट में से किसी एक समय को चुन सकते हैं और उसके अनुसार अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

आरती पास ऐसे करें ऑनलाइन बुक

  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ऑफिशियल वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'आरती' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • जिस दिन और जिस समय आप आरती में शामिल होना चाहते हैं को सिलेक्ट करें।
  • आवश्यक जानकारी जैसे भक्त का नाम, पता, फोटो, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें।
  • अब मंदिर के आरती पास काउंटर से पास प्राप्त करें और आप 'आरती' में शामिल हो सकते हैं।
  • गौरतलब है कि मंदिर की वेबसाइट के अनुसार, 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग से आरती पास की आवश्यकता नहीं है।
  • आरती बुकिंग के समय बताई गई आईडी प्रूफ को साथ रखें, क्योंकि इसी से आपकी एंट्री होगी।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article