टेक एंड गैजेट्स

MWC 2026: आ रहा है रोबोट कैमरा वाला स्मार्टफोन, गिंबल की हो जाएगी छुट्टी

Honor का दावा है कि Robot Phone में मल्टी-मोडल इंटेलिजेंस, एडवांस रोबोटिक्स और नेक्स्ट-जेन इमेजिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन आसपास के माहौल को समझकर यूजर के सवालों के जवाब दे सकेगा। उदाहरण के तौर पर, यह यूजर के आउटफिट के हिसाब से जूते सजेस्ट कर सकता है या किसी कुत्ते की नस्ल के बारे में जानकारी दे सकता है।

Image

Honor Robot Phone/Photo- Honor

डिजिटल कंटेंट की खपत बढ़ने के साथ ही मोबाइल एक्सेसीरीज की मांग भी बढ़ी है। इनमें से एक गिंबल भी है। गिंबल पर कंटेंट क्रिएटर्स ने खूब पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन अब इसकी भी छुट्टी होने वाली है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि Honor ने घोषणा की है कि वह Mobile World Congress (MWC) 2026, बार्सिलोना में अपना नया Honor Robot Phone और Honor Magic V6 ग्लोबली लॉन्च करेगा। यह लॉन्च इवेंट मार्च के पहले हफ्ते में आयोजित होगा, हालांकि दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, डिजाइन, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Honor Robot Phone और Magic V6 की लॉन्च डेट कन्फर्म

कंपनी के मीडिया इनवाइट के मुताबिक, Honor Robot Phone और Honor Magic V6 को 1 मार्च 2026 को MWC बार्सिलोना के दौरान पेश किया जाएगा। ये डिवाइस Honor के ‘AI Device Ecosystem Era’ शोकेस में लॉन्च होंगे, जो दोपहर 1 बजे से 2 बजे CET (भारतीय समयानुसार रात 12:30 से 1:30 बजे) के बीच होगा। आने वाले हफ्तों में Honor इन दोनों फोन्स को लेकर और जानकारियां साझा कर सकता है।

Honor Robot Phone: AI और रोबोटिक्स का अनोखा मेल

Honor Robot Phone कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें AI कैमरा असिस्टेंट दिया जाएगा। यह कैमरा रियर साइड पर पॉप-आउट मैकेनिज्म के साथ आएगा और इसे गिम्बल व रोटेटिंग मोटर से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, इस फोन में एक खास “AI ब्रेन” होगा, जिसे “रोबोट की मोबिलिटी” के साथ पेश किया जाएगा।

Honor का दावा है कि Robot Phone में मल्टी-मोडल इंटेलिजेंस, एडवांस रोबोटिक्स और नेक्स्ट-जेन इमेजिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन आसपास के माहौल को समझकर यूजर के सवालों के जवाब दे सकेगा। उदाहरण के तौर पर, यह यूजर के आउटफिट के हिसाब से जूते सजेस्ट कर सकता है या किसी कुत्ते की नस्ल के बारे में जानकारी दे सकता है।

Honor Magic V6: दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

Honor Magic V6 एक फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसे लेकर हाल ही में कई लीक सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Qualcomm का ऑक्टा-कोर 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।

बैटरी से जुड़ी जानकारी

चीन के 3C डेटाबेस में Honor Magic V6 को डुअल-सेल बैटरी सेटअप (2320mAh + 4680mAh) के साथ स्पॉट किया गया है, जिसकी कुल क्षमता करीब 7150mAh बताई जा रही है। यह पहले आई रिपोर्ट्स के अनुरूप है, जिनमें 7,200mAh बैटरी का दावा किया गया था।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article