टेक एंड गैजेट्स

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Wishes: व्हाट्सएप पर इन स्पेशल वीडियो से शास्त्री जी को करें याद, जानें डाउनलोड का तरीका

Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Wishes Video Status Download in Hindi: लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था। आम आदमी के हितों की लड़ाई लड़ने वाले नेता शास्त्री ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने।

Image

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Wishes

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Wishes: भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी, विनम्रता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है। भारत के लिए उनका योगदान, खासकर 1965 के भारत-पाक युद्ध जैसे महत्वपूर्ण समय के दौरान रहा है। हर साल, उनकी विरासत और नेतृत्व का सम्मान करने के लिए पूरे देश में हर साल 2 अक्टूबर को “जय जवान, जय किसान” का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाती है। 2024 में, यह महात्मा गांधी की जयंती के साथ-साथ इस महान नेता की 120वीं जयंती होगी।

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Whatsapp Video Status Download: वीडियो स्टेटस से दें बधाई

“जय जवान, जय किसान” का अमर नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए बधाई देना सबसे अच्छा विकल्प है। आप गूगल प्ले स्टोर की मदद से स्पेशल वीडियो स्टेटस वाला ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करना है। यदि आप आईफोन यूजर्स हैं तो एप्पल स्टोर ओपन करें। अब 'Lal Bahadur Shastri Jayanti Whatsapp Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। आपको सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना है।

Shastri Jayanti whatsapp Video Status Download: इन स्टेप से हो जाएगा काम आसान

  • सबसे पहले अपने स्टेटस ऐप को ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Shastri Jayanti लिखें और सर्च करें।
  • यहां आपको लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2024 के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो स्टेटस मिल जाएंगे।
  • अब आप यहां से अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे स्टेटस पर लगा सकते हैं।
  • यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप वीडियो को गैलरी में भी सेव कर सकते हैं और अपने दोस्तो-रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article