Happy Gandhi Jayanti 2024 Whatsapp video status: भारत में हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गांधी जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख व्यक्ति थे, उन्हें राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। 2 अक्टूबर, 1869 को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी अपने अहिंसा के दर्शन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। कल गांधी जयंती के अवसर पर आप शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो स्टेटस की मदद ले सकते हैं। यहां हम आसानी से डाउनलोड का तरीका बता रहे हैं।
Happy Gandhi Jayanti 2024 Whatsapp Video Status: वीडियो स्टेटस से दें बधाई
गांधी जयंती 2024 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए बधाई देना सबसे अच्छा विकल्प है। इसके लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Happy Gandhi Jayanti 2024 Whatsapp Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
- अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Gandhi Jayanti लिखें और सर्च करें।
- यहां आपको गांधी जयंती 2024 के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
- अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
- यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
- यह तरीका न सिर्फ व्हाट्सएप के लिए बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए भी अपना सकते हैं।
Happy Gandhi Jayanti 2024 Whatsapp Status Quotes: व्हाट्सएप पर लगाएं ये स्पेशल स्टेटस
1.ऐनक पहनें लाठी पकड़े चलते थे वो शान से,
जालिम कांपे थर-थर थर-थर सुनकर उनका नाम रे,
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
2.सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,
कभी ना जिसने हिम्मत हारी।
सांस दी हमें आजादी की,
जन जन जिसका हैं बलिहारी।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
3. बापू के सपनों को फिर से सजाना है,
देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है,
बहुत गा लिए हमने आजादी के गाने,
अब हमें भी देशभक्ति का फर्ज निभाना है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
4. पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे,
फिर वो आप पर हँसेंगे,
फिर वो आप से लड़ेंगे,
और तब आप जीत जाएंगे।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,
पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,
देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया था।,
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
