टेक एंड गैजेट्स

Happy Hanuman Jayanti 2024 WhatsApp Status Video: हनुमान जयंती पर शेयर करें बजरंग बली के खास वीडियो मैसेज, ऐसे करें डाउनलोड

Happy Hanuman Jayanti 2024 WhatsApp Status Video: हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) प्रत्येक भारतीय राज्य में समय और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। यदि आप भी इस खास दिन पर अपनों को बधाई और शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Image

Happy Hanuman Jayanti 2024

Happy Hanuman Jayanti 2024 WhatsApp Status Video: हनुमान जयंती एक हिंदू त्योहार है, जो पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) प्रत्येक भारतीय राज्य में समय और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। इस वर्ष, हनुमान जयंती 23 अप्रैल, मंगलवार को मनाई जा रही है। हनुमान जयंती को बजरंगबली जयंती, अंजनेय जयंती और हनुमान जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू आस्था के अनुसार, भगवान हनुमान अंजना और केसरी के पुत्र थे। इस दिन कई जगहों पर भगवान हनुमान की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। यदि आप भी इस खास दिन पर अपनों को बधाई और शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको हनुमान जयंती के लिए खास वीडियो (WhatsApp Status Video) डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Happy Hanuman Jayanti 2024 WhatsApp Status Video: वीडियो स्टेटस से कहें जय श्री राम

हनुमान जयंती पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Hanuman Jayanti Video 2024 या Hanuman Jayanti Video सर्च करना है। यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस वाले ऐप दिख जाएंगे।

  • ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर ले।
  • अब ऐप को ओपन करें और हनुमान जयंती या हनुमान जी लिखकर सर्च करें।
  • अब आप अपनी पसंद का स्टेटस डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप सीधे इसे बिना डाउनलोड किए भी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
  • फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए भी यही तरीका अपनाएं।

Happy Hanuman Jayanti 2024 WhatsApp Status Video: ये तरीका भी आएगा काम

यदि आपको अपने किसी दोस्त-रिश्तेदार का व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस पसंद है तो आप उसे भी कॉपी करके अपने स्टेटस पर लगा सकता है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। आपको प्ले स्टोर पर जाना है और 'स्टेटस सेवर' (WhatsApp Status Saver) लिखकर सर्च करना है। यहां से ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले एप को डाउनलोड कर लें। इस ऐप की मदद से आप किसी का भी वीडियो स्टेटस या फोटो स्टेटस अपनी गैलरी में सेव कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article