गूगल क्रोम यूजर्स के लिए जारी हुआ बड़ा अलर्ट।(फोटो क्रेडिट-iStock)
अगर आप इंटरनेट की दुनिया में ब्राउजिंग के लिए Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल गूगल क्रोम को लेकर सरकार की तरफ से बड़ी वॉर्निंग जारी की गई है। अगर आप थोड़ी सी लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In की तरफ से करोड़ों क्रोम यूजर्स के लिए गुरुवार को बड़ी चेतावनी जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन में कई बड़ी खामियां पाई गई हैं।
CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने यूजर्स को अलर्ट करते हुए कहा कि गूगल क्रोम में पाई गई खामियों का फायदा उठाकर साइबर क्रमिनल्स यूजर्स का डेटा चुरा सकते हैं। इतना ही नहीं वे इन खामियों की मदद से सिस्टम को भी अपने कंट्रोल में ले सकते हैं जिससे प्राइवेसी को बड़ा खतरा हो सकता है।
CERT-In के मुताबिक Google chrome के डेस्कटॉप वर्जन में कई तरह की खामियां पाई गई है। एजेंसी की मानेंतो यह समस्याएं खासतौर पर JavaScript इंजन में पाई गई हैं। बता दें कि JavaScript के जरिए ही वेबसाइट पर कोड्स को रन कराया जाता है। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर ब्राउजर की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी को आसानी से प्रभावित किया जा सकता है। इससे सबसे बड़ा खतरा यूजर्स के पर्सनल जानकारियों को है।
बता दें कि V8 इंजन क्रोम ब्राउजर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। CERT-In ने बताया कि Google और GitLab में पाई गई खामियों को दूर करने के लिए कंपनी की तरफ से सिक्योरिटी पैच और अपडेट्स जारी कर दिए गए हैं। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने गूगल क्रोम यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट्स को तुरंत फोन में इंस्टाल करने की सलाह दी है। इसके साथ ही एजेंसी ने ब्राउजिंग के दौरान किसी भी अनजान लिंक पर न क्लिक करने की सलाह दी है।