How to check installed app is safe or not: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बिना स्मार्टफोन के हम कुछ घंटे भी नहीं रह सकते। स्मार्टफोन में अलग-अलग तरह के काम के लिए अलग-अलग तरह के ऐप्स इंस्टाल करने होते हैं। आज के दौर में लगभग सभी स्मार्टफोन्स में आपको सोशल मीडिया, बैकिंग ऐप्स, UPI ऐप्स, ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ऐप्स और गेमिंग जैसे कई सारे ऐप्स देखने को मिल जाएंगे। जरूरत पड़ने पर हम अलग-अलग ऐप्स को इंस्टाल करते रहते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके फोन में मौजूद ऐप्स आपके पर्सनल डेटा के लिए सेफ हैं या नहीं? आइए आपको बताते हैं कि कैसे फोन में इंस्टाल ऐप्स की सेफ्टी को चेक कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी के दौर में डेटा सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। साइबर क्रिमिनल्स तरह-तरह के हथकंडे अपना लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं और साथ ही डेटा भी चुराते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम अनजाने में किसी ऐसे ऐप्स को इंस्टाल कर लेते हैं जो हमारे लिए पूरी तरह से अनसेफ होते हैं। ऐसे ऐप्स हमारे डेटा और प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं।
इंस्टालेशन के समय ध्यान रखें ये बात
सबसे पहले बता दें कि अगर आप किसी वेबसाइट या फिर लिंक से ऐसे ऐप्स को इंस्टाल कर रहे हैं जो कि Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद नहीं है तो ये आपके लिए घातक हो सकता है। कई बार इस तरह के ऐप्स में मैलवेयर या फिर वायरस होता है जिसकी मदद से साइबर क्रिमिनल्स आपके डेटा को चुरा सकते हैं और साथ ही आपके फोन पर पहुंच बनाकर उसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए ऐप्स को हमेशा गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें और डाउनलोडिंग से पहले उसकी रेटिंग, सब्सक्राइबर्स और उसकी स्टोर पर लिस्टिंग डेट को चेक कर लें। अगर किसी ऐप का सोर्स अज्ञात है तो उस ऐप को फोन से तुरंत डिलीट कर दें।
हर ऐप्स को न दें पर्सनल एक्सेस
आपको बता दें कि जब भी आप किसी ऐप को अपने फोन में इंस्टाल करते हैं तो वह कई तरह के परमिशन जैसे- लोकेशन, कैमरा एक्सेस, कॉन्टैक्ट्स और माइक्रोफोन मांगते हैं। इस तरह के ऐक्सेस हर एक ऐप के लिए जरूरी नहीं होते। उदारहण के लिए- अगर आप एक कैलकुलेटर इंस्टाल कर रहे हैं तो उसके लिए कॉन्टैक्ट्स, कैमरा और लोकेशन एक्सेस की जरूरत नहीं होती है। अगर ऐसा कोई ऐप आपसे पर्सनल एक्सेस मांग रहा है तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए।
ऐप्स की सेफ्टी को ऐसे चेक करें
- अगर आप अपने फोन में मौजद ऐप्स की सेफ्टी को चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले सेटिंग पर जाएं।
- अब आपको सर्च बार में ऐप्स लिखकर सर्च करना होगा। Apps के ऑप्शन पर टैप करें।
- अब आप परमिशनल के ऑप्शन जाकर इंडिविजुअली हर एक ऐप्स को चेक कर सकते हैं।
- iPhone यूजर्स को सबसे पहले Setting पर जाना होगा।
- इसके बाद प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाकर ऐप्स को चेक कर पाएंगे।
Google Play Protect का इस्तेमाल करें
आपको बता दें कि अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप गूगल प्ले प्रोटेक्ट के जरिए भी फोन में मौजूद ऐप्स की सेप्टी को चेक कर सकते हैं। Google Play Protect फोन में मौजूद ऐप्स को बैकग्राउंड में स्कैन को करता है।
- सबसे पहले Google Play Store पर जाएं।
- अब आपको ऊपर दाएं कोने में बने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- अब आपको Play Protect के ऑप्शन पर जाना होगा और स्कैन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्कनिंग के बाद आप यह जान सकते हैं कि फोन में मौजूद ऐप्स आपके लिए सेफ है या नहीं
