टेक एंड गैजेट्स

40 हजार से भी कम कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ Google Pixel 7A, यहां से खरीदें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 11, 2023, 11:51 AM IST

Google ने भारत में नया Pixel 7A Smartphone लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 40,000 रुपये से भी कम है। कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले नए पिक्सल 7ए को बहुत एडवांस बनाया है और इसके साथ खूब सारे फचर्स मिले हैं।

Image

इसका मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी ए54 और वनप्लस 11 आर से शुरू हो चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में लॉन्च हुआ Google Pixel 7A
  • जोरदार फीचर्स से लैस नया स्मार्टफोन
  • 40,000 से भी कम कीमत पर लॉन्च

Google Pixel 7A Launched In India: गूगल ने भारत में अपना लेटेस्ट ए-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम गूगल पिक्सल 7ए रखा गया है। पिक्सल 7ए प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है और इसका मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी ए54 और वनप्लस 11 आर से शुरू हो चुका है। कंपनी ने 11 मई 2023 से फिल्पकार्ट पर इस मोबाइल फोन की बिक्री शुरू कर दी है जिसकी कीमत ऑफर्स लगाने के बाद 39,999 रुपये रखी गई है। हालांकि इसकी असली कीमत 43,999 रुपये है।

ऑफर्स और फीचर्स जोरदार

भारतीय ग्राहकों के लिए फोन लॉन्च करते ही गूगल ने कई सारे ऑफर्स पेश किए हैं। एचडीएफसी कार्डहोल्डर्स को 4,000 रुपये का डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई या 4,000 रुपये का एक्सचेंब बोनस मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को पिक्सल 7 की खरीद पर 3,999 रुपये में फिटबिट इंस्पायर 2 या पिक्सल बड्स ए-सीरीज मिलेंगे। गूगल ने यहां मुफ्त में एक साल का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और यूट्यूब प्रीमियम के साथ गूगल वन का 3 महीने फ्री ट्रायल भी दिया है। ये स्मार्टफोन तीन रंगों - चारकोल, स्नो और सी में उपलब्ध है।

जोरदार स्क्रीन रिजॉल्यूशन

नए पिक्सल 7ए के साथ गूगल टेंसर जी2 चिपसेट और टाइटन एम2 सिक्योरिटी चिप मिली है। इसे 6.1-इंच डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन जोरदार है। फोन में 8 जीबी रैम, 90 एचजेड डिस्प्ले, आईपी67 डस्क और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कैमरे पर नजर डालें तो पुराने मॉडल के मुकाबले ये 72 प्रतिशत बड़े सेंसर के साथ आया है। यहां नया 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइस लेंस, बेहतर नाइट मोड, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और मैजिक इरेज के अलावा फोटो अनब्लर ऑप्शन भी दिया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article