टेक एंड गैजेट्स

Google ने हैदराबाद में लॉन्च किया पहला एशिया-पैसिफिक हब, साइबर सुरक्षा को करेगा सशक्त

Google Safety Engineering Center: यह नया केंद्र गूगल की डिजिटल सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को वास्तविक दुनिया में लागू करने के लिए बनाया गया है। इसमें गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार AI के विशेषज्ञ शामिल हैं, जो भारत के डिजिटल उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए एडवांस टूल विकसित करेंगे।

Image

Google Safety Engineering Center

Google Safety Engineering Center: गूगल ने बुधवार को हैदराबाद में सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर, इंडिया (जीएसईसी इंडिया) का उद्घाटन किया। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शुरू की जाने वाली पहली और ग्लोबल स्तर पर चौथी ऐसी सुविधा है। कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे भारत की डिजिटल सुरक्षा और तेलंगाना के तकनीकी भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस मौके पर राज्य के आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू भी मौजूद रहे। यह भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता में एक बड़ी उपलब्धि है। भारत में जीएसईसी परिचालन केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां रणनीतिक प्रतिबद्धताओं को ठोस समाधानों में तब्दील किया जाएगा।

डिजिटल सुरक्षा को वास्तविकता में बदलने की पहल

यह नया केंद्र गूगल की डिजिटल सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को वास्तविक दुनिया में लागू करने के लिए बनाया गया है। इसमें गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार AI के विशेषज्ञ शामिल हैं, जो भारत के डिजिटल उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए एडवांस टूल विकसित करेंगे।

तीन प्रमुख क्षेत्रों पर करेगा काम

GSEC India निम्नलिखित तीन प्रमुख क्षेत्रों में काम करेगा, इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से यूजर्स की सुरक्षा, सरकार और व्यवसायों के लिए साइबर सुरक्षा को मजबूत करना और जिम्मेदार AI विकास को बढ़ावा देना शामिल है। यह केंद्र एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा इनोवेशन का केंद्र भी बनेगा।

एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग

इस केंद्र में Gemini Nano जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जो Android पर रियल-टाइम स्कैम अलर्ट भेजने, गूगल प्ले प्रोटेक्ट को बेहतर बनाने, और Gmail, Search, Google Pay जैसे ऐप्स में धोखाधड़ी का पता लगाने में मदद करेगा। इसके अलावा, SynthID टेक्नोलॉजी का उपयोग AI-जनित नकली कंटेंट से निपटने के लिए किया जाएगा।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article