टेक एंड गैजेट्स

Google Nano Banana Pro हो गया लॉन्च, आते ही इंटरनेट पर छाया AI इमेज टूल

Nano Banana के मुकाबले यह कहीं ज्यादा बेहतर एक्यूरेसी और डिटेल्स के साथ इमेज को क्रिएट कर सकता है। इसके लिए बस आपको अपने मन मुताबिक प्रॉम्प्ट को टाइप करना है और Nano Banana Pro आपके मुताबिक फोटो को जनरेट कर देगा।

Nano Banana Pro

यह नया एआई टूल फोटो को जनरेट करने के साथ ही नई फोटो क्रिएट करने का भी काम करता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

GoogleGeminiNano Banana Pro: टेक दिग्गज गूगल की तरफ से नए एआई जनरेशन मॉडल Nano Banana Pro को लॉन्च कर दिया गया है। गूगल का यह नया एआई मॉडल हाल ही में लॉन्च किए गए Gemini 3 पर बेस्ड है। इमेज क्रिएशन और एडिटिंग के मामले में यह प्रो वर्जन कंपनी के पुराने Nano Banana से काफी ज्यादा एडवांस और अपडेटेड है। आइए आपको इस लेटेस्ट एआई टूल के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जहां आपको बार बार नए नई फोटोज क्रिएट करना होता है तो Nano Banana Pro आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। Nano Banana के मुकाबले यह कहीं ज्यादा बेहतर एक्यूरेसी और डिटेल्स के साथ इमेज को क्रिएट कर सकता है। इसके लिए बस आपको अपने मन मुताबिक प्रॉम्प्ट को टाइप करना है और Nano Banana Pro आपके मुताबिक फोटो को जनरेट कर देगा।

फोटो एडिट करने का भी करेगा काम

Nano Banana Pro सिर्फ नई फोटो को ही जनरेट नहीं कर सकता बल्कि यह पुरानी फोटो को एडिट करने का भी काम करता है। गूगल के मुताबिक यह लेटेस्ट वर्जन लोगों के दिए गए कमांड को कहीं बेहतर तरीके से समझता है। यह टूल गूगल सर्च की मदद से रियल इंफॉर्मेशन को यूज करता है। इस नए टूल की मदद से आप इमेज में टेक्स्ट लिखने के साथ ही बड़े पैराग्राफ भी लिख सकते हैं।

एडिटिंग में मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Nano Banana Pro के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह टूल इमेज को एडिट करने के दौरान ज्यादा कंट्रोल ऑफर करता है। आप फोटो के कैमरा एंगल को चेक कर सकते हैं। लाइट को एडजस्ट कर सकते हैं और साथ ही बैकग्राउंड को भी अपने मुताबिक बदल पाएंगे। इस टूल को कंपनी कई सारे देशों में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने बताया कि Nano Banana Pro को Gemini ऐप के जिरए इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article