टेक एंड गैजेट्स

Play Store सिर्फ ऐप डाउनलोड के लिए नहीं, ये 4 हिडेन सेटिंग किया ऑन तो खत्म होगी टेंशन

गूगल प्ले स्टोर में कुछ ऐसी सेटिंग्स भी मिलती है जिन्हें अगर आपने ऑन कर लिया तो आपको फोन चलाने का एकदम नया एक्सपीरियंस मिलेगा। अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो इन 4 सेटिंग्स के बारे में जरूर जान लें।

Image

गूगल प्ले स्टोरे की सेटिंग्स को ऑन करके आप फोन को पहले से ज्यााद सिक्योर कर सकते हैं।

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। डेली रूटीन के कई सारे काम अब स्मार्टफोन्स पर ही निर्भर है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको प्ले स्टोरे से जुड़ी एक जरूरी बात बताने जा रहे हैं। अक्सर लोग Google Play Store का इस्तेमाल सिर्फ नए ऐप डाउनलोड करने के लिए करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसमें कुछ ऐसे काम के फीचर्स भी मौजूद हैं जो आपके फोन की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ बेवजह होने वाले खर्च से भी बचा सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर में कुछ ऐसी सेटिंग्स भी मिलती है जिन्हें अगर आपने ऑन कर लिया तो आपको फोन चलाने का एकदम नया एक्सपीरियंस मिलेगा। अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो इन 4 सेटिंग्स के बारे में जरूर जान लें।

Ad Personalization बंद करें

अगर आपको लगता है कि Google आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी के हिसाब से विज्ञापन दिखाता है, तो आप इसे बंद कर सकते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी बेहतर रहेगी और कम पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाई देंगे। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इसे ऑन करना है।

  • Google Account खोलें।
  • Data & Privacy सेक्शन में जाएं।
  • Ad Personalization को ऑफ कर दें।
  • चाहें तो Web & App Activity भी बंद कर सकते हैं।

Play Protect हमेशा चालू रखें

Play Protect, Google का एक सिक्योरिटी फीचर है जो आपके फोन में मौजूद ऐप्स की समय-समय पर जांच करता है। अगर किसी ऐप में वायरस, मैलवेयर या कोई संदिग्ध गतिविधि मिलती है, तो यह आपको तुरंत चेतावनी देता है। जरूरत पड़ने पर खतरनाक ऐप हटाने की सलाह भी देता है। इसे आप इस तरह से ऑन कर सकते हैं।
  • Google Play Store खोलें।
  • ऊपर प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • Play Protect में जाएं।
  • Scan apps with Play Protect को ऑन कर दें।

अनइंस्टॉल किए गए ऐप्स का बचा हुआ डेटा साफ करें

कई बार किसी ऐप को हटाने के बाद भी उसका कुछ डेटा फोन में रह जाता है। समय के साथ यह बेकार फाइलें स्टोरेज घेरने लगती हैं। इसलिए समय-समय पर Play Store और Google अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर पुराने या इस्तेमाल न होने वाले ऐप्स का बचा हुआ डेटा हटाते रहें। इससे स्टोरेज भी खाली रहेगा और फोन बेहतर तरीके से काम करेगा।

बेकार Subscriptions तुरंत बंद करें

कई लोग किसी ऐप का फ्री ट्रायल या पेड सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं और बाद में उसे भूल जाते हैं। ऐसे में हर महीने या साल अपने आप पैसे कटते रहते हैं।

  • Google Play Store खोलें।
  • प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • Payments & Subscriptions में जाएं।
  • Subscriptions खोलें।
  • जिन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें तुरंत Cancel कर दें।
  • इस छोटी-सी जांच से आप अनचाहे ऑटो-पेमेंट से बच सकते हैं और अपने पैसे भी बचा सकते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article