टेक एंड गैजेट्स

Google नए साल में बंद कर रहा प्ले मूवीज और टीवी सर्विस, इस दिन से नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Saying goodbye to Google Play Movies and Google TV: गूगल ने कहा कि 17 जनवरी, 2024 से, शॉप टैब पहले से खरीदे गए टाइटल देखने, या एंड्रॉयड टीवी पर नई फिल्में खरीदने और किराए पर लेने के लिए आपका नया घर होगा।

Image

Google Play Movies

Photo : Times Now Digital

Saying goodbye to Google Play Movies and Google TV: गूगल ने अपनी गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी सर्विस को बंद करने की घोषणा कर दी है। दोनों सर्विस अगले साल 17 जनवरी से एंड्रॉयड टीवी डिवाइस या गूगल प्ले वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होंगी। बता दें कि गूगल ने पहले ही एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को गूगल टीवी ऐप पर स्थानांतरित कर दिया है, अक्टूबर में ऐप को एंड्रॉयड टीवी से हटा दिया है।

ये होगा गूगल का नया बदलाव

कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट में कहा कि यूजर्स अभी भी एंड्रॉयड टीवी डिवाइस, गूगल टीवी डिवाइस, गूगल टीवी मोबाइल ऐप (एंड्रॉयड और आईओएस) और यूट्यूब पर पहले से खरीदे गए टाइटल (सक्रिय किराये सहित) को एक्सेस कर सकेंगे।

कंटेंट एक्सेस को सरल बना रहा गूगल

कंपनी ने कहा कि हम आपके द्वारा नई फिल्में खरीदने या गूगल के माध्यम से खरीदी गई फिल्मों और टीवी शो तक पहुंच को सरल बनाने के लिए कुछ बदलाव कर रहे हैं। टेक दिग्गज काफी समय से यूजर्स को गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी से दूर कर रहा है।

गूगल ने कहा कि आपको शॉप टैब पर आपकी लाइब्रेरी रो में एक्टिव रेंटलर्स सहित खरीदे गए टाइटल्स मिलेंगे। गूगल ने कहा कि 17 जनवरी, 2024 से, शॉप टैब पहले से खरीदे गए टाइटल देखने, या एंड्रॉयड टीवी पर नई फिल्में खरीदने और किराए पर लेने के लिए आपका नया घर होगा। आप यूट्यूब ऐप पर एक्टिव रेंटल सहित गूगल से खरीदे गए टाइटल्स तक पहुंच सकेंगे।

एप्पल भी एक ही ऐप को दे रहा प्राथमिकता

गूगल अपने मनोरंजन ऐप्स और प्लेटफार्म को एक ही प्लेटफार्म पर करने वाला अकेला नहीं है। ऐप्पल ने एक नया टीवी ऐप पेश किया जो आपको ऐप्पल टीवी प्लस जैसी चीजों तक पहुंचने के साथ-साथ एक ऐप में शो और फिल्में खरीदने और किराए पर लेने की सुविधा देता है।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।

और पढ़ें
End of Article