टेक एंड गैजेट्स

व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम की होगी छुट्टी! Google Messages के लिए लाया दमदार फीचर

Google Messages Photomoji Feature: इस फीचर की मदद से आप किसी भी फोटो को इमोजी में बदल सकते हैं और अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। यानी अपने फेसियल एक्सप्रेशन वाले इमोजी से यूजर्स मैसेजिंग को मजेदार बना सकते हैं।

Image

Google Messages Photomoji

Google Messages Photomoji Feature: यदि आप एंड्रॉयड फोन यूजर्स हैं और गूगल मैसेज के पुराने इंटरफेस से ऊब गए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने फोटोमोजी नामक एक नई सुविधा पेश की है, जो यूजर्स को मैसेजिंग के दौरान टेक्स्ट मैसेज में अपनी फोटो की इमोजी भेजने की सुविधा देता है। प्रारंभ में यह सुविधा विशेष रूप से बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध थी, आने वाले हफ्तों में यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए व्यापक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या है फोटोमोजी?

गूगल मैसेज Photomoji यूजर्स को अपनी फोटो का उपयोग करके कस्टम इमोजी रिएक्शन बनाने और भेजने की सुविधा देती है। इसका मतलब है कि आप अपने चेहरे की अजीब अभिव्यक्ति वाली तस्वीर ले सकते हैं, अपने पसंदीदा पालतू जानवर की तस्वीर का उपयोग कर सकते हैं, या किसी ऐसी चीज का शॉट भी ले सकते हैं जो किसी मैसेज पर आपकी रिएक्शन के साथ फिट होता है।

कुल मिलाकर इस फीचर की मदद से आप किसी भी फोटो को इमोजी में बदल सकते हैं और अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। यानी अपने फेसियल एक्सप्रेशन वाले इमोजी से यूजर्स मैसेजिंग को मजेदार बना सकते हैं। यह फीचर आपको अपनी रिएक्शन को सटीक रूप से कैप्चर करने के लिए रियल-लाइफ इमेज का उपयोग करने की सुविधा भी देती है।

एक साथ बना सकेंगे 30 फोटोमोजी

फोटोमोजी केवल एक निश्चित प्रकार की चैट में काम करता है, जिसे आरसीएस यानी रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज चैट कहा जाता है। आप एक बार में 30 फोटोमोजी तक बना सकते हैं और रख सकते हैं। साथ ही आप ऐप में विशेष "फोटोमोजी" सेक्शन से चाहें तो उन्हें बदल या हटा सकते हैं। यदि आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से अपने ऐप को अपडेट कर लें। बता दें कि इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में आपको एक फीचर को एक्सेस करने में समय लग सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article