टेक एंड गैजेट्स

Google जल्द भारत में शुरू करेगी Pixel Series Smartphones का उत्पादन, सबसे पहले Pixel 8

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 19, 2023, 05:14 PM IST

Google बहुत जल्द भारतीय मार्केट के लिए पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज का उत्पादन मेड—इन—इंडिया करने वाली है। 2024 से भारतीय बाजार में ये स्मार्टफोन्स उपलब्ध होंगे और पहला मेड इन इंडिया फोन गूगल पिक्सल 8 होगा।

Image

कंपनी भारत में फोन बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं के साथ साझेदारी करेगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल पिक्सल होगा मेड इन इंडिया
  • कंपनी जल्द शुरू करेगी उत्पादन
  • पिक्सल 8 होगा पहला देशी फोन

Made In India Google Pixel Series: सर्च इंजन कंपनी गूगल भारत में पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन का निर्माण करेगी, जो 2024 से उपलब्ध होंगे। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (डिवाइस व सर्विसेज) रिक ओस्टरलोह ने कहा कि कंपनी भारत में फोन बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं के साथ साझेदारी करेगी।

गूगल फॉर इंडिया

ओस्टरलोह ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम भारत में गूगल पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन का निर्माण शुरू करेंगे।’’ उन्होंने दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में यह घोषणा की। बता दें कि कुछ समय पहले ही गूगल ने भारतीय मार्केट में नया पिक्सल8 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो हाइटेक फीचर्स वाला है और काफी आधुनिक भी है।

पहला मेड इन इंडिया फोन

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गूगल इंडिया का पहला फोन गूगल पिक्सल 8 होगा जिसका उत्पादन भारत में किया जाएगा। बाजार में इसकी बिक्री 2024 से शुरू की जाएगी। इसी जानकारी को लेकर गूगल और अल्फाबेट आईएनसी के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत को लेकर अपने कमिटमेंट पर प्रकाश डाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article