टेक एंड गैजेट्स

ऑन-डिवाइस AI जेमिनी नैनो से लैस होगा गूगल का यह स्मार्टफोन, फीचर्स जान खरीदने की कर लेंगे तैयारी

AI Gemini Nano On Pixel Phone: पिछले साल के Pixel 8 और नए लॉन्च किए गए Pixel 8a में जेमिनी नैनो (Gemini Nano) के लिए सपोर्ट होगा। दोनों फोन में ऑन-डिवाइस GenAI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि इसका मतलब यह भी हो सकता है कि पिक्सल 8 प्रो (Pixel 8 Pro) यूजर्स के पास इन फीचर्स का बेहतर कंट्रोल हो।

Image

Google Pixel Phone

AI Gemini Nano On Pixel Phone: गूगल जल्द ही अपने पिक्सल 8A और पिक्सल 8 फोन को ऑन-डिवाइस AI जेमिनी नैनो का सपोर्ट देने वाला है। कंपनी नए अपडेट के साथ सिस्टम कंपोनेंट में इस फीचर को शामिल कर सकती है। इसके बाद यूजर्स इसे मैनुअली एक्टिवेट कर सकते हैं। बता दें कि फिलहाल जेमिनी नैनो का सपोर्ट चुनिंदा स्मार्टफोन्स में मिलता है, जिसमें गूगल पिक्सल 8 प्रो और हाल ही में लॉन्च की गई सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज शामिल है।

मिलेगा ऑन-डिवाइस AI का सपोर्ट

एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के Pixel 8 और नए लॉन्च किए गए Pixel 8a में जेमिनी नैनो (Gemini Nano) के लिए सपोर्ट होगा। दोनों फोन में ऑन-डिवाइस GenAI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यहां समस्या यह है कि गूगल को Pixel 8 और 8a पर डेवलपर विकल्पों में सेटिंग टॉगल करके नैनो सपोर्ट को मैन्युअल रूप से एक्टिवेट करने की आवश्यकता होगी, जबकि पिक्सल 8 प्रो (Pixel 8 Pro) यूजर्स को यह फीचर्स ऑटोमेटिक रूप से मिलते हैं।

यानी Pixel 8 और 8a के अधिकांश यूजर्स जेमिनी नैनो (Gemini Nano) फीचर्स का उपयोग नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी होने की संभावना नहीं है कि ऐसा कोई विकल्प मौजूद है। हालांकि, गूगल के एआई कोर (AICore) ऐप का हाल ही में एपीके (APK) टियरडाउन इस सुविधा के लिए संभावित टॉगल के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जो संभावित लॉन्च का संकेत देता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका मतलब यह भी हो सकता है कि पिक्सल 8 प्रो (Pixel 8 Pro) यूजर्स के पास इन फीचर्स का बेहतर कंट्रोल हो।

कैसे एक्टिवेट कर सकेंगे एआई फीचर्स

पिक्सल 8 और पिक्सल 8ए के लिए सबसे हालिया AICore APK के एनालिसिस के दौरान, एंड्रॉयड अथॉरिटी ने दो टॉगल की पहचान की जो डेवलपर विकल्प मेनू में शामिल होने की संभावना है। पहला टॉगल, जिसे "Enable AICore Persistent" लेबल किया गया है, को लगातार ऑपरेशन के लिए डिवाइस की मेमोरी के एक हिस्से को आवंटित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

दूसरी ओर, इनेबल ऑन-डिवाइस GenAI फीचर्स टॉगल की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर GenAI फंक्शन को एक्टिवेट या डीएक्टिवेट कर सकेंगे। टॉगल में दी गई जानकारी से पता चलता है कि यह एआईकोर की पावर से एआई फीचर्स को मैनेज करता है। गूगल के जेमिनी एआई मॉडल का लाभ उठाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article