टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कंपनी ने खुद किया कीमत बढ़ने का ऐलान

Google ने संकेत दिए हैं कि बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ट्रेड-इन ऑफर्स, Google One सब्सक्रिप्शन बंडल और बेहतर सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। कंपनी का कहना है कि अंतिम कीमतों का खुलासा 12 अगस्त के लॉन्च इवेंट में किया जाएगा।

Image

Pixel 11 सीरीज में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Google अपनी नई Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित Made by Google 2026 इवेंट में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने बड़ा खुलासा करते हुए पुष्टि की है कि इस बार Pixel 11 स्मार्टफोन पहले के मुकाबले महंगे होंगे। कंपनी का कहना है कि दुनियाभर में चल रहे मेमोरी चिप संकट के कारण स्मार्टफोन के अहम कंपोनेंट्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब प्रोडक्ट की कीमत पर भी पड़ेगा।

मेमोरी संकट बना कीमत बढ़ाने की वजह

Google के डिवाइसेज एंड सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट शाकिल बरकत ने बताया कि कंपनी अब सप्लाई चेन में बढ़ती लागत को अपने स्तर पर वहन नहीं कर सकती। उनके अनुसार, 1GB RAM की कीमत 2025 में 2.80 डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 12 डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी ने कहा कि लंबे समय तक ग्राहकों को इस असर से बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अब आर्थिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 सीरीज की कीमत Pixel 10 के मुकाबले करीब 100 डॉलर तक बढ़ सकती है।

Pixel 11 सीरीज में मिल सकते हैं ये फीचर्स

लीक्स के अनुसार, Pixel 11 में 12GB RAM, 256GB स्टोरेज और 4,985mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh बैटरी और Pixel 11 Pro Fold में 4,750mAh बैटरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि पूरी Pixel 11 सीरीज Android 17 के साथ आएगी और इसमें eSIM आधारित डिजाइन पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।

डिजाइन में भी दिख सकते हैं बदलाव

Google की आधिकारिक टीजर इमेज में गोल्डन मेटल फ्रेम दिखाई दिया है, जिससे फोन के डिजाइन में हल्के बदलाव के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 9 और Pixel 10 में मौजूद टेम्परेचर सेंसर इस बार हटाया जा सकता है। इसके अलावा "Pixel Glow" नाम का नया फिजिकल नोटिफिकेशन इंडिकेटर भी देखने को मिल सकता है।

Pixel Watch 5 और Pixel Buds Pro 2 भी हो सकते हैं लॉन्च

Pixel 11 सीरीज के साथ Google अपने अन्य हार्डवेयर प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इवेंट में Pixel Watch 5 को दो अलग-अलग साइज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Pixel Buds Pro 2 से भी पर्दा उठने की उम्मीद है, जिससे Google अपने वियरेबल इकोसिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी में है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article