औंधे मुंह गिरी Google Pixel 10 की कीमत, हर कोई खरीदने के लिए हो रहा बेताब
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Dec 14, 2025, 07:32 AM IST
यह डील खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षक है, जिन्हें Google का क्लीन सॉफ्टवेयर और एडवांस AI फीचर्स पसंद हैं। ध्यान रखें कि हाल ही में लॉन्च हुए प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिलने वाली ऐसी डील ज्यादा समय तक नहीं रहती, इसलिए दिलचस्पी हो तो देर न करें।
Google Pixel 10 has received a big price drop at Amazon
यदि आप भी Google Pixel 10 खरीदने की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कुछ महीने पहले ₹79,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Google Pixel 10 अब Amazon पर भारी छूट के साथ मिल रहा है।
यह डील खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षक है, जिन्हें Google का क्लीन सॉफ्टवेयर और एडवांस AI फीचर्स पसंद हैं। ध्यान रखें कि हाल ही में लॉन्च हुए प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिलने वाली ऐसी डील ज्यादा समय तक नहीं रहती, इसलिए दिलचस्पी हो तो देर न करें।
Google Pixel 10 Amazon प्राइस ड्रॉप
Google Pixel 10 की लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी, लेकिन Amazon पर यह फोन 10,549 रुपये की सीधी छूट के साथ 69,450 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 3,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर के साथ तो इस फोन की कीमत और कम हो जा रही है।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Google Pixel 10 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 मौजूद है।
फोन में Google Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,970mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेक्शन में Pixel 10 में 48MP का प्राइमरी कैमरा (मैक्रो फोकस के साथ), 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।