टेक एंड गैजेट्स

Google ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, अब बोलने से एडिट हो जाएगी इमेज

Google ने बताया कि ‘Nano Banana’ फीचर की मदद से यूजर फोटो के सीन को नए तरीके से री-इमैजिन कर सकते हैं। इसमें कमरे में फर्नीचर जोड़ना, फोटो का फ्रेम बढ़ाना, पुरानी तस्वीरों को रिस्टोर करना या लोगों और पालतू जानवरों को बिल्कुल नए माहौल में दिखाना शामिल है।

Image

अब बोलकर एआई से एडिट करवा सकते हैं फोटो

Google ने भारत में अपने यूजर्स के लिए Google Photos में नए AI-आधारित फोटो एडिटिंग फीचर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर अब फोटो एडिट करने के लिए टूल्स और स्लाइडर्स में जाने की बजाय, सीधे टेक्स्ट या आवाज में बता सकते हैं कि उन्हें फोटो में क्या बदलाव चाहिए।

Gemini AI से पावर्ड हैं नए फीचर्स

Google के मुताबिक ये नए एडिटिंग टूल्स Gemini AI पर आधारित हैं। ये फीचर्स उन एंड्रॉयड डिवाइस पर काम करेंगे जिनमें कम से कम 4GB RAM हो और जो Android 8.0 या उससे नए वर्जन पर चल रहे हों। कंपनी ने बताया कि यह तकनीक पहले कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च की गई थी, जिसे अब भारत में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

अब कमांड देकर होंगे आम फोटो एडिट

Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, भारतीय यूजर अब Google Photos को टेक्स्ट या वॉयस कमांड देकर कई तरह के बदलाव कर सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड ब्लर करना, खिड़की से आने वाले रिफ्लेक्शन हटाना, ग्लेयर ठीक करना, फोटो को शार्प बनाना, रंगों को एडजस्ट करना और लाइटिंग सुधारना शामिल है।

एक साथ कई बदलाव की सुविधा

इस नए फीचर की खास बात यह है कि यूजर एक ही कमांड में कई एडिटिंग रिक्वेस्ट दे सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, फोटो को सीधा करना, शैडो ठीक करना और कलर बेहतर बनाना, ये सभी काम एक साथ कराए जा सकते हैं।

लोगों की फोटो में पर्सनलाइज्ड बदलाव

Google Photos अब लोगों की तस्वीरों में पर्सनलाइज्ड एडिट भी करने की सुविधा दे रहा है। यूज़र किसी दोस्त के सनग्लास हटाने, किसी की आंखें खुली दिखाने या चेहरे पर मुस्कान लाने जैसे बदलाव भी AI से करवा सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर ग्रुप फोटो में ज्यादा सटीक रिज़ल्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है।

सीन को नए अंदाज में बदलने का विकल्प

Google ने बताया कि ‘Nano Banana’ फीचर की मदद से यूजर फोटो के सीन को नए तरीके से री-इमैजिन कर सकते हैं। इसमें कमरे में फर्नीचर जोड़ना, फोटो का फ्रेम बढ़ाना, पुरानी तस्वीरों को रिस्टोर करना या लोगों और पालतू जानवरों को बिल्कुल नए माहौल में दिखाना शामिल है।

बिना एडवांस स्किल्स के आसान एडिटिंग

कंपनी का कहना है कि इन AI-पावर्ड फीचर्स का मकसद जटिल फोटो एडिटिंग को आम यूज़र्स के लिए आसान बनाना है, ताकि बिना प्रोफेशनल स्किल्स के भी शानदार एडिट किए जा सकें।

भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और पारदर्शिता पर जोर

ये नए एडिटिंग फीचर्स हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली और गुजराती समेत कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही Google Photos में C2PA कंटेंट क्रेडेंशियल्स भी जोड़े जा रहे हैं, जिससे AI-एडिटेड इमेज पर लेबल दिखेगा और उसकी एडिट हिस्ट्री भी देखी जा सकेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article