टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT की टक्कर में गूगल ने लॉन्च किया Gemini AI, स्मार्टफोन में भी कर सकेंगे इस्तेमाल

Google Gemini AI: जेमिनी के फीचर्स और क्षमताओं के बारे में बताते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि जेमिनी 1.0 को विभिन्न आकारों के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। यह अल्ट्रा, प्रो और नैनो साइज में आएगा। इस साल की शुरुआत में जब हमने Google DeepMind का गठन किया था तब हमें जो विजन मिला था, यह उसी का नतीजा है।

Image

Gemini AI

टेक दिग्गज गूगल ने अपना नया एआई मॉडल Gemini AI को पेश कर दिया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने नए Gemini 1.0 के लॉन्च की घोषणा की है। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल को दुनिया भर के यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि इसे बार्ड के साथ-साथ लेटेस्ट Pixel 8 Pro स्मार्टफोन में भी एकीकृत किया जाएगा।

तीन वर्जन में आया Gemini

जेमिनी के फीचर्स और क्षमताओं के बारे में बताते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि जेमिनी 1.0 को विभिन्न वर्जन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। यह अल्ट्रा, प्रो और नैनो वर्जन में आएगा।

उन्होंने कहा कि ये जेमिनी युग के पहले मॉडल हैं और इस साल की शुरुआत में जब हमने Google DeepMind का गठन किया था तब हमें जो विजन मिला था, यह उसी का नतीजा है। पिचाई ने अपने नोट में कहा कि Gemini AI मॉडल, हमारे द्वारा किए गए सबसे बड़े विज्ञान और इंजीनियरिंग प्रयासों में से एक का प्रतिनिधित्व करने वाला नया युग है।

Gemini AI की खासियत

गूगल ने नए जेमिनी को मल्टीमॉडल बनाया है। यह टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, फोटो और वीडियो को भी समझ सकता है और उसे ऑपरेट कर सकता है। एक डेमो में, गूगल ने दिखाया कि कैसे जेमिनी एक मानवीय आंख की तरह देख सकता है, रियल टाइम में समझ सकता है और मूल्यांकन कर सकता है और क्या करना है का तरीका भी सुझा सकता है।

गूगल सर्विस में मिलेगी मदद

जेमिनी एआई बड़े से बड़े टास्क को आसानी से कर सकता है। जेमिनी प्रो को सबसे एडवांस मॉडल के दौर पर पेश किया गया है। वहीं जेमिनी नैनो डिवाइस में कामों को मैनेज करने का काम करेगा। आज से जेमिनी नैनो Pixel 8 Pro में उपलब्ध होगा, जो व्हाट्सएप से शुरू होकर रिकॉर्डर ऐप में समराइज और जीबोर्ड के माध्यम से स्मार्ट रिप्लाई जैसे कामों को कर सकता है। जेमिनी को आने वाले समय में गूगल सर्च, एड, क्रोम और डुएट एआई के साथ अन्य गूगल प्रोडक्ट और सर्विस के साथ लैस किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article