टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp के बोरिंग स्टेटस से हो गए हैं परेशान! कंपनी ला रही इंस्टाग्राम वाला ये मजेदार फीचर

WhatsApp New Reply Bar: रिप्लाई बार के साथ, व्हाट्सएप यूजर्स स्टेटस अपडेट के साथ अधिक इंटरैक्ट हो सकेंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज में रिप्लाई बार के जैसे काम करेगा, जो यूजर्स को प्रत्येक या किसी भी स्टोरी पर एक मैसेज के साथ रिस्पॉन्स करने की अनुमति देता है।

Image

WhatsApp New Reply Bar

Photo : Times Now Digital

WhatsApp New Reply Bar For Status: यदि आप चैटिंग और मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और बोरिंग स्टेटस से परेशान हो गए हैं तो आपके लिए खुश खबर है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी यूजर्स एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम जैसे नए स्टेटस रिप्लाई बार पर काम कर रही है जो स्टेटस को और भी मजेदार बना देगा। इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए जल्द जारी किया जाएगा।

क्या है नया रिप्लाई बार?

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल बीटा में है और व्हाट्सएप के लिए एंड्रॉयड और आईओएस बीटा ऐप पर टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। दोनों प्लेटफार्मों पर एक साथ टेस्टिंग का मतलब यह भी है कि यह सुविधा बहुत जल्द एंड्रॉयड और आईओएस के लिए ऐप के स्थिर वर्जन में रोलआउट होने वाली है। इस फीचर को यूजर्स के लिए स्टेटस-व्यूइंग अनुभव को इंटरैक्टिव बनाने के लिए पेश किया जा रहा है।

रिप्लाई बार के साथ, व्हाट्सएप यूजर्स स्टेटस अपडेट के साथ अधिक इंटरैक्ट हो सकेंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज में रिप्लाई बार के जैसे काम करेगा, जो यूजर्स को प्रत्येक या किसी भी स्टोरी पर एक मैसेज के साथ रिस्पॉन्स करने की अनुमति देता है।

कैसे काम करेगा फीचर

WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी देने के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, यूजर्स को स्क्रीन के नीचे एक रिप्लाई बार मिलेगा, जहां स्टेटस अपडेट को देखा जा सकता है। रिप्लाई बार पर टैप करके, यूजर्स के पास एक मैसेज के साथ पर्सनल स्टेटस अपडेट का जवाब देने की सुविधा होगी। यह रिप्लाई बार प्रत्येक स्टेटस अपडेट के दौरान लगातार दिखाई देगा जैसा कि आप इंस्टाग्राम स्टोरीज पर देखते हैं।

बता दें कि इंस्टाग्राम रिप्लाई बार के माध्यम से GIF के साथ स्टोरीज का जबाव देने की सुविधा भी देता है। हालांकि, यह फीचर अब तक व्हाट्सएप पर नहीं देखा गया है, लेकिन संभावना है कि व्हाट्सएप जल्द ही इस फीचर को भी जारी कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article