टेक एंड गैजेट्स

Google लेकर आया धमाकेदार फीचर, Headphone के जरिए रियल टाइम में होगा ट्रांसलेशन

गूगल की तरफ से दिए गए इस नए फीचर के बाद अब मोबाइल यूजर्स के साधारण हेडफोन भी लाइव ट्रांसलेशन डिवाइस की तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे किसी दूसरी विदेशी भाषा में हो रही बातचीत, भाषण या किसी भी मीडिया कंटेंट को समझने में बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

Image

गूगल अपने यूजर्स के लिए लेकर आया धमाकेदार फीचर।(फोटो क्रेडिट-iStock)

दिग्गज कंपनी गूगल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स लाती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी की तरफ से ट्रांसलेशन को आसान बनाने के लिए नया फीचर जारी किया गया है। Google Translate में एक ऐसा फीचर आ गया है जिससे यूजर्स अपने हेडफोन के जरिए ही ट्रांसलेशन कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि यह ट्रांसलेशन रियल टाइम में बी काम करेगा। गूगल की तरफ से जारी किया गया नया फीचर Gemini AI टेक्नोलॉजी पर आधारित है और यह 70 से ज्यादा भाषाओं में काम करता है।

गूगल की तरफ से दिए गए इस नए फीचर के बाद अब मोबाइल यूजर्स के साधारण हेडफोन भी लाइव ट्रांसलेशन डिवाइस की तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे किसी दूसरी विदेशी भाषा में हो रही बातचीत, भाषण या किसी भी मीडिया कंटेंट को समझने में बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

Google की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह फीचर अनुवाद करते समय बोलने वाले की आवाज के एक्सप्रेशन, उसके उतार चढ़ाव और लय को अच्छे समझता है जिससे यह समझना बेहद आसान हो जाता है कि कौन बोल रहा है और उसका मैसेज क्या है।

इन देशों में गूगल ने किया लॉन्च

गूगल का यह नया फीचर फिलहाल अभी भारत समेत, अमेरिका, मैक्सिको में ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। अभी इसका बीटा वर्जन रिली हुआ है और कंपनी जल्दी ही इसका स्टेबल वर्जन भी लॉन्च करेगी। Google ने बताया है कि iOS डिवाइस और अन्य देशों में इसे साल 2026 में पेश किया जाएगा।

फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान है। यूजर को केवल Google Translate ऐप ओपन करना होगा, इसके बाद अपना हेडफोन कनेक्ट करना होगा और इसके बाद ‘Live Translate’ का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद वे उस भाषा को चुनना होगा जिसमें वह मैसेज जानना चाहते हैं। इन स्टेप्स के बाद सामने बोली जा रही बातों का अनुवाद सीधे हेडफोन में सुनाई देने लगेगा। अब Google Translate में Gemini AI तकनीक को शामिल किया गया है, जिससे अनुवाद की गुणवत्ता पहले से कहीं बेहतर और अधिक स्वाभाविक हो गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article