टेक एंड गैजेट्स

Google: छंटनी की आंच भारत पहुंची, 453 कर्मचारियों को बाहर निकाला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 17, 2023, 01:21 PM IST

Google ने जनवरी 2023 में ही 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों को वैश्विक स्तर पर बाहर निकालने का ऐलान किया था। अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गूगल इंडिया ने हाल में 453 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। फिलहाल ये आधिकारिक नहीं है।

Image

रिपोर्ट में सामने आया है कि कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी कंपनी ने कर दी है.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल ने बाहर निकाले 453 कर्मचारी!
  • देर रात किया गया छटनी का मेल
  • जनवरी में ही 12,000 लोग हुए लेऑफ

Google India Layoff: आईटी कंपनियों में छंटनी का दौर दुनियाभर में बरकरार है और गूगल ने भारत में 450 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गूगल ने देश में 453 को नौकरी से निकाल दिया है जिसका मेल सभी लोगों को गुरूवार देर रात भेजा गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी कंपनी ने कर दी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को मेल करके लेऑफ की जानकारी दी है।

12,000 लोगों की छंटनी में ये शामिल

गूगल ने अब तक ये बात साफ नहीं की है कि ये 453 लोग ताजा छंटनी का हिस्सा बने हैं या फिर पिछली बार बाहर निकाले गए 12,000 कर्मचारियों में इनकी भी गिनती होती है। बता दें कि जनवरी 2023 में ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी की पूरी वर्कफोर्स में से 6 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था। इस समय कर्मचारियों को बाहर निकालने की पूरी जिम्मेदारी सुंदर पिचाई ने लेते हुए उन्हें इस छटनी का मेल भेजा था। छंटनी के अलावा गूगल ने लिंक्डइन पर कई सारी पोस्ट पर वेकेंसी का विज्ञापन भी डाला है।

रिव्यू के चलते गई हजारों नौकरियां

जिन लोगों को भी हम बाहर निकाल रहे हैं वो इस रिव्यू के परिणामस्वरूप है। ये छंटनी गूगल की पेरेंट फर्म अल्फाबेट, प्रोडक्ट एरिया, फंक्शंस, लेवल्स और रीजन्स के स्तर पर की गई है। ये छंटनी उस समय की गई है जब गूगल के मालिकाना हक वाले यूट्यूब का नया सीईओ आने वाला है। ये भारतीय मूल के नील मोहन होंगे जो पुराने सीईओ सुजन वोज्स्की की जगह लेने वाले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article