टेक एंड गैजेट्स

Gemini Pro: डेवलपर्स और कंपनियों के लिए उपलब्ध हुआ AI मॉडल, गूगल ने गिनाए फायदे

Google AI Gemini Pro: जेमिनी प्रो एपीआई के साथ गूगल ने वर्टेक्स एआई इकोसिस्टम के तहत कई नए मॉडल भी पेश किए जो डेवलपर्स और कंपनियों के लिए टूलकिट को बढ़ाते हैं। नए एआई मॉडल में एडवांस्ड इमेजेन 2 टेक्स्ट-टू-इमेज डिफ्यूजन टूल, MedLM और Duet AI मॉडल शामिल हैं।

Image

Google AI Gemini Pro

Photo : iStock

Google AI Gemini Pro: गूगल ने अपने लेटेस्ट जेमिनी एआई मॉडल जेमिनी प्रो (Gemini Pro) को डेवलपर्स और कंपनियों के लिए जारी कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट मॉडल जेमिनी को पेश किया था। गूगल का कहना है कि नया जेमिनी मॉडस काफी एडवांस है और तर्क कर सकता है, प्लान कर सकता है। इसमें इंसानों जैसी समझ भी है। बता दें कि जेमिनी प्रो के साथ गूगल ने जेमिनी नैनो और जेमिनी अल्ट्रा को भी पेश किया है।

डेवलपर्स के लिए उपलब्ध हुआ जेमिनी प्रो

गूगल ने अपनी घोषणा में कहा कि बार्ड को अब जेमिनी द्वारा संचालित किया जा रहा है और जल्द ही इसके और अपडेट जारी किए जाएंगे। साथ ही जेमिनी को डेवलपर्स और कंपनियों के लिए उपलब्ध किया गया है ताकि वे एलएलएम की पावर का उपयोग अपने लाभ के लिए कर सकें।

जेमिनी प्रो एपीआई

जेमिनी प्रो एपीआई डेवलपर्स और कंपनियों को एआई टूल, मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर के एक सूट के साथ उपलब्ध है। नया बदलाव गूगल स्टूडियो डेवलपर्स को जेमिनी प्रो एपीआई तक पहुंचने की अनुमति देता है, जिसे गूगल क्लाउड वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

नए एआई मॉडल भी हुए लॉन्च

जेमिनी प्रो एपीआई के साथ गूगल ने वर्टेक्स एआई इकोसिस्टम के तहत कई नए मॉडल भी पेश किए जो डेवलपर्स और कंपनियों के लिए टूलकिट को बढ़ाते हैं। नए एआई मॉडल एक एडवांस्ड इमेजेन 2 टेक्स्ट-टू-इमेज डिफ्यूजन टूल, हेल्थकेयर कंपनियों के लिए तैयार MedLM जैसे विशेष फाउंडेशन मॉडल (यूएस-आधारित Google क्लाउड ग्राहकों के लिए उपलब्ध) और डेवलपर्स और सुरक्षा दोनों के लिए Duet AI मॉडल शामिल हैं।

जेमिनी नैनो वर्जन 1.0

जेमिनी प्रो के अलावा, गूगल ने पिक्सल 8 प्रो मॉडल पर जेमिनी नैनो का नया वर्जन 1.0 जारी किया है। गूगल जल्द जेमिनी अल्ट्रा 2024 को भी रिलीज कर सकता है। बता दें कि Gemini AI की टक्कर लेटेस्ट एआई टूल GPT-4 से है, जो फिलहाल सबसे पावरफुल भाषा मॉडल है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article