टेक एंड गैजेट्स

Samsung के ये 3 फीचर्स किसी दूसरे स्मार्टफोन में ढूंढ़ते रह जाओगे

Top 3 Features Of Samsung Smartphone: कई ऐसे फीचर्स और टेक्नोलॉजी हैं जिनमें सैमसंग, इन स्मार्टफोन कंपनियों से सालों आगे है। एंड्रॉयड कंपनियां ही नहीं बल्कि एप्पल भी सैमसंग से कई मामलों में पीछे है। चलिए जानते हैं सैमसंग फोन के इन फीचर्स के बारे में...

Image

Samsung Smartphone

Photo : Times Now Digital

Top 3 Features Of Samsung Smartphone: स्मार्टफोन मार्केट में अब कई सारी कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। पावरफुल प्रोसेसर की बात हो या कैमरा सेटअप की बात हो, अब यूजर्स के पास एप्पल और सैमसंग के अलावा कई और ऑप्शन भी हैं, जो इनसे तगड़ा मुकाबला करते हैं। लेकिन कई ऐसे फीचर्स और टेक्नोलॉजी हैं जिनमें सैमसंग, इन स्मार्टफोन कंपनियों से सालों आगे है। एंड्रॉयड कंपनियां ही नहीं बल्कि एप्पल भी सैमसंग से कई मामलों में पीछे है। यहां हम सैमसंग के तीन टॉप खासियत के बारे में बता रहे हैं जो किसी और स्मार्टफोन में नहीं मिलती हैं।

डिस्प्ले

स्मार्टफोन की डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में सैमसंग एप्पल से भी आगे है। फोल्डेबल डिस्प्ले हो या फ्लैट डिस्प्ले सैमसंग फोन को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा है। फोल्डेबल डिस्प्ले के मामले में भी सैमसंग के शानदार काम किया है। आपको जानकर शायद हैरानी हो आईफोन 15 सीरीज के साथ जो डिस्प्ले इस्तेमाल की गई है, वह सैमसंग की ही है। इससे पहले भी अधिकांश आईफोन में सैमसंग की डिस्प्ले की जा चुकी है।

एंड्रॉयड ऐप इकोसिस्टम

एप्पल इकोसिस्टम के बारे में आपने सुना होगा। वैसे ही सैमसंग भी एंड्रॉयड ऐप इकोसिस्टम की सुविधा देता है। यानी यदि आप सैमसंग के स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी या वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको शानदार कनेक्टिविटी मिलती है। आपको फाइल ट्रांसफर करने से लेकर अकाउंट एक्सेस करने तक में फ्लोलेस एक्सपीरियंस मिलता है। सैमसंग का DeX फीचर आपके गैलेक्सी स्मार्टफोन को मॉनिटर या स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करके और कीबोर्ड और माउस को जोड़कर एक पूर्ण डेस्कटॉप अनुभव प्रदान करने की अनुमति देता है।

Knox security

आमतौर पर आईफोन को सबसे सिक्योर फोन के रूप में देखा जाता है। लेकिन सैमसंग, एंड्रॉयड फोन यूजर्स को नॉक्स सुरक्षा देता है। इस फीचर की मदद से आप अपने पर्सनल कॉन्टैक्ट और ऐप्स को सुरक्षित रख सकते हैं। बता दें कि सैमसंग नॉक्स में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लेवल पर सिक्योरिटी मिलती है। नॉक्स से सभी सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स को अपने डिवाइस को चालू करते ही रियल टाइम मोबाइल सुरक्षा और एन्क्रिप्शन मिलता है।

सबसे हालिया फ्लैगशिप फोन पर पेश किया गया, नॉक्स वॉल्ट और भी ज्यादा सिक्योर हो जाता है। एक सुरक्षित प्रोसेसर के साथ टेंपर-रेसिस्टेंट सिक्योर मेमोरी को जोड़कर, नॉक्स वॉल्ट आपको अपने सबसे संवेदनशील डेटा - पिन, पासवर्ड, बायोमेट्रिक, ऑथेंटिकेशन कीज, सैमसंग पास आदि को लॉक और कीज के तहत सुरक्षित रूप से स्टोर करने देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article