टेक एंड गैजेट्स

Google ने बताया कैसे AI Mode और Gemini से ऑनलाइन शॉपिंग पर करें बड़ी बचत, जानें पूरी डिटेल

अब यूजर सामान्य भाषा में बता सकते हैं कि वे क्या खोज रहे हैं और AI तुरंत ही एक व्यवस्थित परिणाम दिखाता है जिसमें प्रोडक्ट की तस्वीरें, कीमतें, रिव्यू, उपलब्धता की जानकारी आदि एक ही जगह पर मिलती है।

Image

Google AI Mode/Photo-Google

गूगल ने हॉलिडे शॉपिंग सीजन से पहले ऑनलाइन और इन-स्टोर खरीदारी को सरल बनाने के लिए नए AI और एजेंटिक फीचर्स की एक बड़ी खेप पेश की है। कंपनी ने शुक्रवार को जिन अपडेट्स का ऐलान किया, वे गूगल सर्च, Gemini ऐप और कई नए ऑटोमेशन टूल्स पर आधारित हैं, जो दुकानों को कॉल कर सकते हैं, प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकते हैं और यहां तक कि यूज़र की ओर से खरीदारी भी पूरी कर सकते हैं।

AI Mode in Search: अब मिलेगा बातचीत जैसा शॉपिंग अनुभव

गूगल सर्च के AI Mode में सबसे बड़ी बदलाव देखने को मिलता है। अब यूजर सामान्य भाषा में बता सकते हैं कि वे क्या खोज रहे हैं और AI तुरंत ही एक व्यवस्थित परिणाम दिखाता है जिसमें प्रोडक्ट की तस्वीरें, कीमतें, रिव्यू, उपलब्धता की जानकारी आदि एक ही जगह पर मिलती है।

इंस्पिरेशन खोजने वाले यूजर्स को इमेज-बेस्ड सुझाव मिलेंगे, जबकि प्रोडक्ट तुलना करने वालों को टेक्सचर, फिनिश और रिव्यू इनसाइट्स जैसी जानकारी के साथ टेबल फॉर्मेट में डिटेल्ड तुलना दिखाई जाएगी। गूगल के मुताबिक, यह सभी परिणाम इसकी Shopping Graph से मिलते हैं, जिसमें 50 अरब से ज्यादा प्रोडक्ट लिस्टिंग हैं और हर घंटे लाखों अपडेट होते हैं।

Gemini ऐप में शामिल हुए शॉपिंग टूल्स

गूगल अब Shopping Graph आधारित फीचर्स को अमेरिका में Gemini ऐप तक भी बढ़ा रहा है। यूजर चैट की तरह ही गिफ्ट आइडियाज पूछ सकते हैं, प्रोडक्ट लिस्ट बना सकते हैं, प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकते हैं और ऐप सीधे चैट में शॉपेबल कार्ड्स, प्राइस कम्पैरिजन और रिटेलर लिंक दिखाएगा, जिससे टैब बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Agentic AI अब खुद कॉल कर बताएगा कि स्टॉक है या नहीं

अगर कोई यूजर अपने आसपास किसी प्रोडक्ट की उपलब्धता जानना चाहता है, तो गूगल का नया फीचर पास की दुकानों को खुद कॉल कर जानकारी जुटा सकता है। “Near me” सर्च करने पर यूज़र को यह विकल्प दिख सकता है।

यह फीचर Duplex technology और बड़े Gemini मॉडल्स की मदद से खुद तय करता है कि किस दुकान को कॉल करना है, क्या पूछना है और जवाब को कैसे सारांश में बदलना है। यूजर को रिजल्ट्स ईमेल या मैसेज के जरिए भेजे जाते हैं। यह फीचर फिलहाल अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक्स, टॉयज और ब्यूटी कैटेगरी में रोल आउट हो रहा है।

ऑटोमेटेड चेकआउट: AI खुद खरीद कर देगी पसंदीदा चीजें

गूगल अब अपने प्राइस ट्रैकिंग टूल के साथ एक ऑटो चेकआउट फीचर जोड़ रहा है। यूजर को सिर्फ आइटम, साइज, रंग और बजट बताना होगा। कीमत बजट में आने पर गूगल अलर्ट भेजेगा। योग्य रिटेलर्स पर गूगल यूजर की पुष्टि के बाद Google Pay से खरीदारी खुद पूरी कर देगा। यह फीचर अमेरिका में कुछ चुनिंदा स्टोर्स जैसे Wayfair, Chewy, Quince और Shopify सेलर्स के साथ रोल आउट हो रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article