टेक एंड गैजेट्स

Google AI Mode में आया धमाकेदार फीचर, अब सिर्फ फोटो दिखाकर ही मिल जाएंगे जवाब

Google Ai Mode के इस नए फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में दी है। कंपनी ने बताया कि अब यूजर्स गूगल एआई मोड से बातचीत के अंदाज में सवाल पूछ सकेंगे।

Image

गूगल एआई मोड में मिलेंगे अब विजुअल इफेक्ट्स वाले रिजल्ट। (फोटो क्रेडिट-Digit)

गूगल की तरफ से कुछ समय पहले ही ब्राउजर में AI Mode को जोड़ा गया है। गूगल का यह फीचर यूजर्स को किसी भी सवाल से जुड़े एक्यूरेट रिजल्ट देता है। अपने यूजर्स की सहूलियत और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए गूगल लगातार Ai Mode को अपग्रेड कर रहा है और इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। इस बीच कंपनी ने इसमें एक ऐसा कमाल का फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को विजुअल रिजल्ट्स देता है।

Google Ai Mode के इस नए फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में दी है। कंपनी ने बताया कि अब यूजर्स गूगल एआई मोड से बातचीत के अंदाज में सवाल पूछ सकेंगे। यूजर्स को अब अपने बातचीत से संबंधित सवाल के जवाब विजुअल इफेक्ट्स के साथ मिलेंगे। कंपनी का यह नया फीचर करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

उदाहरण के लिए अगर आप अपने घर के बेडरूम के लिए एक यूनिक डिजाइन इंस्पिरेशन तलाश रहे हैं तो गूगल का AI Mode आपके आइडिया के अनुसार ऐसे-ऐसे विजुअल्स दिखाएगा जो आपको एकदम हकीकत जैसे लगेंगे और ये आपकी जरूरत से भी मेल खाएंगे। गूगल आपके मुश्किल आइडिया को आसानी से विजुअल्स में क्रिएट कर देगा।

लंबी रिसर्च का काम हुआ आसान

आपको बात दें कि गूगल का एआई मोड यूजर्स के लंबी और रिसर्च बेस्ड कठिन सवालों को बेहद आसान बनाने में मदद करता है। यहां यूजर्स को पहले ऐसे कठिन टॉपिक के लिए अलग-अलग सर्च करना पड़ता था वहीं अब गूगल का एआई मोड सिर्फ एक सवाल से ही उसके कई सारे जवाब दे देता है। AI Mode पहले यूजर्स को अंग्रेजी भाषा में रिजल्ट देता था लेकिन अब कंपनी ने इसमें बाकी भाषाओं का भी सपोर्ट दे दिया गया है। अब यूजर्स एआई मोड में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी, ब्राजीलियन, इंटोनेशियाई, पोर्तुगीज और जापानी भाषा में भी रिजल्ट पा सकते हैं।

फोटो दिखाने से मिलेंगे रिजल्ट

Google AI Mode की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप अपनी फोटो सर्च करके रिजल्ट पा सकते हैं। चाहे आप नई तस्वीर खींचकर AI Mode में अपलोड करें या कोई पहले से मौजूद इमेज शेयर करें, यह फीचर उस तस्वीर में मौजूद चीजों को पहचान कर उनके बारे में और जगह के बारे में डिटेल इंफॉर्मेंश यूजर्स को देता है। हर तस्वीर के साथ एक लिंक भी जुड़ा होता है, जिससे यूजर्स सीधे उस आइटम या रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए काफी यूजफुल है क्योंकि यूजर्स अपनी भाषा में अपनी जरूरत बताकर सही परिणाम पा सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article