Jio Airtel 365 days Recharge Plan: रिलायंस जियो और एयरटेल देश की नंबर एक और नंबर दो टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय 50 करोड़ों लोगों का यूजर बेस है तो वहीं एयरटेल के पास करीब 39 करोड़ लोगों का यूजरबेस मौजूद है। दोनों ही कंपनियों के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आपके मोबाइल फोन में जियो या फिर एयरटेल का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको दोनों ही कंपनियों के 365 दिन तक चलने वाले सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं।
आपको बता दें कि जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स की डिमांड में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। जियो और एयरटेल दोनों ही कंपनियों ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। दोनों के ही पास 365 दिन तक चलने वाले धांसू रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आइए आपको जियो और एयरटेल के सस्ते वार्षिक रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Airtel 365 days Cheapest Plan
एयरेटल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के वार्षिक रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। हालांकि कंपनी के सस्ते और किफायती एनुअल प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 2249 रुपये है। आप 2249 रुपये का प्लान खरीदकर पूरे एक साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसी के साथ कंपनी सभी नेटवर्क के लिए 3600 SMS भी ऑफर करती है।
एयरटेल के इस किफायती एनुअल प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। प्लान में कंपनी ग्राहकों को पूरे साल के लिए कुल 30GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर महीने करीब 2.5GB तक ही हाई स्पीड डेटा यूज कर पाएंगे। हालांकि अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जिन्हें डेटा की कम जरूरत पड़ती है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
Jio 365 days Cheapest Plan
Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए 3599 रुपये वाला एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। जियो इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आप 365 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
अगर आप जियो ग्राहक हैं और एक ऐसे प्लान की तलाश में जिसमें अधिक डेटा मिले तो यह प्लान यह सुविधा भी आपको देता है। जियो के इस एऩुअल प्लान में ग्राहकों को 912GB से ज्यादा डेटा मिलता है। आप हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ आपको एक महीने के लिए जियो सावन प्रो का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको जियो टीवी और 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
