पूरी दुनिया में हर दिन लाखों लोग Google Maps का इंतजार करते हैं। यही वजह है कि कंपनी इसे लगातार अपग्रेड करती रहती है। अब कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को गूगल मैप पर एक नया फीचर दे दिया है जो कि Ask Maps है। गूगल मैप के इस नए फीचर की खास बात यह है कि इसे कंपनी ने Gemini AI से लैस किया है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स किसी जगह पर जाने से पहले उसके बार में Ask Maps से जानकारी ले पाएंगे।
गूगल मैप के इस फीचर के बारे में कंपनी का कहना है कि यह जगहों के बारे में यूजर्स को सही और सटीक जानकारी देने में सक्षम है। Ask Maps के जुड़ने के बाद गूगल मैप्स का इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। आपको याद दिला दें कि इससे कुछ दिन पहले कंपनी ने क्रोम ब्राउजर में जेमिनी का सपोर्ट दिया था जो कि Ask Gemini के नाम से उपलब्ध है।
करोड़ों लोकेशन को करेगा एनॉलाइज
गूगल के मुताबिक Ask Maps यूजर्स को पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स देने में सक्षम है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने सफर की सही तरीके से प्लानिंग कर पाएंगे। यह कितना सटीक है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि यह फीचर 30 करोड़ से ज्यादा लोकेशन को एनॉलाइज करके सवाल के जवाब देता है।रियल टाइम में मिलेगी लोकेशन की जानकारी
अगर आप Ask Maps फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। इसके लिए आपको मैप्स में जाना होगा और आस्क मैप के ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपके पास ऑप्शन होगा कि आप या तो लिखकर किसी जगह के बारे में जानकारी ले लें या फिर बोलकर भी आप सवाल पूछ पाएंगे। इस फीचर की मदद से आप उस जगह के रास्ते में मिलने वाले ट्रैफिक या फिर सड़क की जानकारी रियल टाइम में ले पाएंगे। इसके साथ ही यह फीचर रास्ते में आने वाले पेट्रोल पंप और रेस्टोंरेंट की जानकारी देगा।
