OplenAI ने जब से ChatGPT को लॉन्च किया है तब से कंपनी लगातार इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। अब ओपनएआई अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा कदम उठाने की प्लानिंग कर रहा है। लीक्स की मानें तो कंपनी अपने एडवांस एआई वीडियो मॉडल Sora को सीधे ChatGPT में इंटीग्रेट कर सकता है। यूजर्स अभी तक सोरा एआई मॉडल का इस्तेमाल मोबाइल ऐप या फिर इसके वेबसाइट के जरिए ही कर सकते थे। ऐसे में अगर कंपनी इसका सपोर्ट चैटजीपीटी में दे देती है तो इसका सीधा फायदा करोड़ों लोगों को पहुंचेगा।
Sora AI मॉडल के चैटबॉट में इंटीग्रेट होने के बाद ChatGPT सिर्फ एक चैटबॉट ही नहीं रहेगा बल्कि यह एक मल्टी एआई टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार The Information ने दावा किया है कि कंपनी Sora और ChatGPT को एक साथ इंटीग्रेट करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में इससे जुड़े कुछ लोगों का हवाला देते हुए कहा गया कि आने वाले समय में चैटजीपीटी यूजर्स को एआई वीडियो जनरेशन की सुविधा मिल सकती है। लेकिन, अभी यह कंफर्म नहीं हो सकता है कि यह फीचर कब तक लॉन्च किया जाएगा।
App और Website पर पड़ सकता है असर
अगर कंपनी ChatGPT में Sora को इंटीग्रेट करती है तो भी Sora अलग प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता रहेगा। आपको बता दें कि अभी Sora App को पूरी दुनिया में लॉन्च नहीं किया गया है। कंपनी धीरे-धीरे इसे अलग-अलग देशों में लॉन्च कर रही है। वहीं ChatGPT की पहुंच पहले से ही करोड़ों यूजर्स तक हो चुकी है। वहीं ChatGPT में डायरेक्ट इंटीग्रेशन के बाद हो सकता है कि सोरा के यूजर्स बाद में इसके अलग ऐप या फिर वेबसाइट को इस्तेमाल ही न करें। हालांकि इसका एक पॉजिटिव असर भी पड़ेगा कि ChatGPT में आने के बाद Sora App की पॉपुलर्टी कई करोड़ों लोगों तक पहुंच सकेगी।
AI से वीडियो बनाना काफी ज्यादा कंप्यूटिंग पावर मांगता है। इसी वजह से Sora ऐप को शुरुआत में सीमित यूजर्स के साथ धीरे-धीरे लॉन्च किया गया था, क्योंकि सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ रहा था। अगर यही फीचर सीधे ChatGPT में जोड़ दिया जाए, जहां पहले से ही बहुत बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सर्वर पर दबाव और ऑपरेशनल खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।
इस स्थिति को संभालने के लिए कंपनी वीडियो जनरेशन फीचर को केवल Premium या Pro सब्सक्रिप्शन तक सीमित रख सकती है, या फिर इसके लिए अलग से नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी शुरू किया जा सकता है।
