टेक एंड गैजेट्स

दुनियाभर में बढ़ी AI वाले लैपटॉप-PC की मांग, तिमाही में 1.3 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिके

Global AI-capable PC shipments: कैनालिस के प्रमुख विश्लेषक ईशान दत्त ने कहा कि एआई-कैपेबल पीसी की प्रगति तीसरी तिमाही में मजबूत गति से जारी रही। उन्होंने कहा, स्नैपड्रैगन एक्स सीरीज के साथ कोपायलट प्लस पीसी ने तीसरी तिमाही में अपनी उपलब्धता बरकरार रखी। जबकि एएमडी ने आरवाईजेडईएन एआई 300 प्रोडक्ट्स खरीदे।

Image

दुनियाभर में बढ़ी AI वाले लैपटॉप-PC की मांग, तिमाही में 1.3 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिके

Global AI-capable PC shipments: एआई-कैपेबल पीसी शिपमेंट को लेकर तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्तर पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एआई-कैपेबल पीसी शिपमेंट सितंबर को समाप्त तिमाही में 13.3 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया, जो कि तिमाही के दौरान सभी पीसी शिपमेंट का 20 प्रतिशत है। कैनालिस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई-कैपेबल पीसी की उपलब्धता में वृद्धि के कारण पीसी की इस नई कैटेगरी में क्रमिक वृद्धि 49 प्रतिशत रही।

सबसे ज्यादा बिके विंडोज डिवाइस

पहली बार एआई-कैपेबल पीसी शिपमेंट में विंडोज डिवाइस का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा, जिसने 53 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि विंडोज 11 रिफ्रेश साइकिल और प्रोसेसर रोडमैप को भी बढ़ावा मिलता रहा, लेकिन आगे बढ़ने के लिए ऑन-डिवाइस एआई इस्तेमाल को लेकर ग्राहकों की विश्वसनीयता जीतना महत्वपूर्ण होगा।

एआई-कैपेबल पीसी

कैनालिस के प्रमुख विश्लेषक ईशान दत्त ने कहा कि एआई-कैपेबल पीसी की प्रगति तीसरी तिमाही में मजबूत गति से जारी रही। उन्होंने कहा, स्नैपड्रैगन एक्स सीरीज के साथ कोपायलट प्लस पीसी ने तीसरी तिमाही में अपनी उपलब्धता बरकरार रखी। जबकि एएमडी ने आरवाईजेडईएन एआई 300 प्रोडक्ट्स खरीदे। वहीं, इंटेल ने अपनी लुनर लेक सीरीज आधिकारिक तौर पर लॉन्च की।

कोपायलट प्लस पीसी

"हालांकि, दोनों एक्स86 चिपसेट वेंडर अभी भी माइक्रोसॉफ्ट से अपने ऑफर के लिए कोपायलट प्लस पीसी सपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो इस महीने आने की उम्मीद है।" कुल विंडोज एआई-कैपेबल पीसी शिपमेंट में क्रमिक रूप से 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो तीसरी तिमाही में शिप किए गए विंडोज पीसी का 12 प्रतिशत था।

इमेजिन एआई

सितंबर में अपने “इमेजिन एआई” इवेंट में एचपी ने ऑन-डिवाइस एआई एक्सपीरियंस के लिए आईएसवी और थर्ड-पार्टी डेवलपर्स के साथ अपने सहयोग पर जोर दिया। इस बीच लेनेवो के लिए हाल की के महीनों में कंपनी का मेजर फोकस प्रॉपर्टी एआई टूल्स और पीसी में एजेंट एम्बेडेड टूल्स रहा।

कैनालिस के विश्लेषक किरेन जेसॉप ने कहा, "इस परिदृश्य में एप्पल का रणनीतिक दृष्टिकोण अलग है। यह अपने वर्टिकली इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम का लाभ उठाकर ऐसी सुविधाएं बना रहा है, जिन्हें सीधे माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्टिविटी टूल के साथ प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता नहीं है।"

एप्पल की क्या है तैयारी

जेसोप ने कहा कि एप्पल इसके बजाय हार्डवेयर और ओएस स्तर पर ध्यान केंद्रित कर सकता है, जो बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के प्रयास में विंडोज ओईएम के खिलाफ कंपनी के लिए महत्वूपर्ण साबित हो सकता है।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article