टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Big Bang Diwali Sale: फिर से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट पर सेल, सस्ते में मिल रही ब्लैक की मेंबरशिप

Flipkart Big Bang Diwali Sale: जो यूजर Flipkart Black मेंबरशिप लेना चाहते हैं, उनके लिए इसकी सालाना फीस अभी ₹1,249 (पहले ₹1,499) पर उपलब्ध है। वहीं Flipkart Plus प्रोग्राम पूरी तरह मुफ्त है और नियमित खरीदारों को रिवॉर्ड्स देता है।

Image

Flipkart Big Bang Diwali Sale/Photo-Flipkart

त्योहारी सीजन की खरीदारी के लिए ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart एक और बड़ी सेल लेकर आ रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 भारत में 11 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 10 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा।

इस सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज़, फैशन और एक्सेसरीज़ सहित कई कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट मिलेंगे। Flipkart ने SBI बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, खरीदार एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्पों का भी फायदा उठा सकेंगे।

जो यूजर Flipkart Black मेंबरशिप लेना चाहते हैं, उनके लिए इसकी सालाना फीस अभी ₹1,249 (पहले ₹1,499) पर उपलब्ध है। वहीं Flipkart Plus प्रोग्राम पूरी तरह मुफ्त है और नियमित खरीदारों को रिवॉर्ड्स देता है।

    ग्राहकों को Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। साथ ही, UPI भुगतान ऑफर और सुपर कॉइन रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इस दौरान खरीदार स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स, ऑडियो डिवाइस और लार्ज होम एप्लायंसेज पर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।

    फिलहाल Flipkart ने इस सेल की खत्म तिथि की घोषणा नहीं की है और ना ही प्रोडक्ट्स के हिसाब से मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

    अभी कंपनी की Festive Dhamaka Sale 2025 चल रही है, जबकि Big Billion Days Sale 2025 हाल ही में 2 अक्टूबर को खत्म हुई है। वहीं, Amazon ने भी अपनी Great Indian Festival Diwali Special Sale शुरू कर दी है, इसलिए खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वे Flipkart और Amazon दोनों प्लेटफॉर्म पर कीमतों की तुलना करके ही खरीदारी करें ताकि अधिकतम बचत हो सके।

    Pradeep Pandey
    प्रदीप पाण्डेयauthor

    प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

    और पढ़ें
    End of Article