टेक एंड गैजेट्स

BBD Sale Last Day Offer: खत्म होने वाली है मेगा सेल, Apple, Google और Samsung के इन फोन्स में मिल रही है धांसू डील

फ्लिपकार्ट, सेल के आखिरी दिन ग्राहकों को Apple, Google, Samsung और OnePlus के स्मार्टफोन्स पर धांसू डील दे रहा है। इस समय आपके पास पैसे बचाकर खरीदारी का शानदार मौका है।

Image

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सेल के आखिरी दिन प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर धांसू डील दे रहा है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

BBD Sale Last Day Smartphone Sale Offer: दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में पिछले कई दिनों से साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale चल रही है। आज BBD Sale का अंतिम दिन है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेने के लिए कुछ ही घंटे हुए हैं। फ्लिपकार्ट सेल का फायदा लेकर आप प्रीमियम स्मार्टफोन्स को हजारों रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट, सेल के आखिरी दिन ग्राहकों को Apple, Google, Samsung और OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर धांसू डील दे रहा है। इस समय आप इन ब्रैंड्स के फोन्स पर डिस्काउंट आफर का इंतजार कर रहे थे तो आपके पास पैसे बचाकर खरीदारी का शानदार मौका है। आइए आपको कुछ धमाकेदार ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

iPhone 14 और iPhone 15 पर ऑफर

Flipkart ग्राहकों को iPhone 14 पर सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। BBD Sale ऑफर में आप इस फोन को सिर्फ 54,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस आईफोन पर फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 39,640 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है।

अगर आप iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो इस पर भी आपको धांसू डील मिल जाएगी। फ्लिपकार्ट सेल से आप अभी इस प्रीमियम स्मार्टफोन को सिर्फ 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर कंपनी 43,840 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

Google Pixel 8 और Google 9A

Google Pixel 8 की कीमत फ्लिपकार्ट में 82,999 रुपये है लेकिन BBD Sale में आप अभी इसे 42% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 36,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा। Google Pixel 9A को आप सेल खत्म होने से पहले 10% डिस्काउंट ऑफर के साथ सिर्फ 44,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S25

अगर साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग का लेटेस्ट Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस पर भी तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की कीमत 80,999 रुपये है लेकिन, BBD सेल में आप इसे अभी सिर्फ 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इसमें आपको 43,840 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

OnePlus 13 256GB

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को प्रीमियम वनप्लस 13 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। OnePlus 13 256GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट में 72,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। BBD Sale के आखिरी दिन कंपनी ग्राहकों को इस पर 13% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 63,497 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर में आप 40 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article