टेक एंड गैजेट्स

330 दिन तक रिचार्ज प्लान की नहीं पड़ेगी जरूरत, BSNL ने निजी कंपनियों की बढ़ा दी टेंशन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है। बीएसएनएल ने एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है जो कि एनुअल प्लान है। सरकारी कंपनी के इस प्लान ने निजी कंपनियों की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ा दी है।

Image

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Cheapest Annual Recharge Plan: मोबाइल फोन्स आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं। हमारे डेली रूटीन के कई सारे काम अब मोबाइल फोन पर ही निर्भर हो गए हैं। हालांकि अगर नंबर रिचार्ज न हो तो मोबाइल फोन एक डिब्बे के समान होते हैं। अधिकांश यूजर्स आज के समय में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं और जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से एक साथ दो नबंर रिचार्ज कर पाना बेहद मुश्किल काम हो गया है। अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो आपके लिए काम की खबर हैं। BSNL ने एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया है जिससे आप एक बार में ही 330 दिनों के लिए मोबाइल रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है। बीएसएनएल ने एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है जो कि एनुअल प्लान है। सरकारी कंपनी के इस प्लान ने निजी कंपनियों की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ा दी है। अगर आप निजी कंपनियों के मंहगे मंथली प्लान लेकर परेशान हो चुके हैं तो अब आपको बार बार मोबाइल रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा।

सस्ते प्लान ने खत्म की बड़ी टेंशन

BSNL के नए रिचार्ज प्लान की कीमत 1999 रुपये है। निजी कंपनियां जहां ग्राहकों को एनुअल प्लान के लिए 3000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक ले रही हैं वहीं बीएसएनएल ने 2000 रुपये से भी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान पेश कर दिया है। BSNL के इस लेटेस्ट प्लान में आपको 330 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप इस प्लान से 11 महीने के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं।

बीएसएनएल के इस 330 दिनों वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। आप पूरे 330 दिनों तक टेंशन फ्री होकर बात कर सकते हैं। कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस सभी मोबाइल नेटवर्क पर दे रही है।

प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा

अगर आप इंटरनेट डेटा चाहते हैं तो बीएसएनएल ने इस बात का भी बखूबी ध्यान रखा है। BSNL अपने इस 1999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को प्लान में 495GB डेटा दे रही है। आप हर दिन 1.5GB तक ही हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। रिचार्ज प्लान में आपको फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। सभी नेटवर्क पर डेली 100 फ्री एसएमएस कर सकते हैं।

आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को इस प्लान में धमाकेदार ऑफर भी दे रही है। अगर आप इस एनुअल प्रीपेड प्लान को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऐप के जरिए लेते हैं तो आपको इस पर 2% का डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article