टेक एंड गैजेट्स

Facebook-Instagram Down: दुनियाभर में ठप पड़ा फेसबुक-इंस्टाग्राम, अकाउंट एक्सेस करने मे आ रही दिक्कतें

Facebook-Instagram Down: इससे पहले 5 मार्च को मेटा के दोनों प्लेटफार्म अचानक से ठप हो गए थे। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बाद मेटा के सर्वर ने काम करना शुरू किया था। यूजर्स को अकाउंट्स लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

Image

Facebook and Instagram down (Representational image)

Facebook-Instagram Down: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विस बुधवार सुबह डाउन हो गईं। मुख्य रूप से न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की। इसके अलावा भारत में भी यह डाउन देखने को मिला है। कई यूजर्स को प्लेटफार्म को एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर ने भी फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) डाउन की पुष्टि की है। देश भर में फेसबुक और इंस्टाग्राम के छोटे-छोटे व्यवधानों की रिपोर्ट की गई हैं, जिससे सर्वर-साइड जैसी समस्या बताई गई।

3 घंटे से ज्यादा ठप रहे फेसबुक और इंस्टाग्राम

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, भारत में बुधवार सुबह 6 बजे से यह डाउन देखा गया है। यूजर्स ने 6 बजे से 9 बजे तक करीब 3 घंटे तक फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन की रिपोर्ट की है। यूजर्स के अनुसार, 65 फीसदी यूजर्स को इंस्टाग्राम प्लेटफार्म को एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा है। वहीं 26 प्रतिशत वेब यूजर्स और 9% लोगों को अकाउंट लॉनिग करने में दिक्कत देखने मिली है। वहीं फेसबुक की बात करें तो 74% यूजर्स को वेब में समस्या देखने मिली है।

मार्च में भी डाउन थे Facebook-Instagram

इससे पहले 5 मार्च को मेटा के दोनों प्लेटफार्म अचानक से ठप हो गए थे। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बाद मेटा के सर्वर ने काम करना शुरू किया था। यूजर्स को अकाउंट्स लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे थे। जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे। आउटेज रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने भी फेसबुक-इंस्टाग्राम आउटेज की पुष्टि की थी। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, करीब 26,000 से अधिक रिपोर्ट की गईं थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article