टेक एंड गैजेट्स

Elon Musk का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा कि “WhatsApp पर भरोसा नहीं कर सकते”

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 10, 2023, 09:49 PM IST

हाल में Elon Musk ने Meta को लेकर एक बयान जारी किया है जिसके बाद इंटरनेट पर काफी गर्मी पैदा हो गई है। Twitter के एक इंजीनियर के ट्वीटर पर कमेंट करते हुए इन्होंने कहा है कि WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

Image

हाल में एलोन मस्क ने कहा है कि WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • WhatsApp पर भरोसा नहीं कर सकते
  • जानें ऐसा क्यों बोले गए एलोन मस्क
  • ट्विटर इंजीरियर को दिया ये जवाब

Elon Musk On WhatsApp: एलोन मस्क को मेटा या इसस ग्रुप की किसी कंपनी ने कोई खास लगाव नहीं है। वो खुलेआम WhatsApp के मुकाबले वाले मैसेजिंग ऐप सिग्नल का समर्थन करते हैं। पहले भी वो यूजर्स से अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करने का निवेदन कर चुकें हैं तो मेटा को लेकर उनका नया विरोध कोई नई बात नहीं रह गई है। हाल में एलोन मस्क ने WhatsApp को लेकर एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

क्या है पूरा मामला?

ट्विटर के एक इंजीनियर फोड डेबिरी ने ट्वीट करते हुए कहा, "मेरे सोते समय WhatsApp ने बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया है जो सुबह 6 बजे मेरे उठने के बाद तक जारी रहा, ये सब क्या चल रहा है?" इस इंजीनियर के ट्वीट पर जवाब देते हुए एलोन मस्क ने लिखा, "WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता।"

WhatsApp में आ रही दिक्कत!

डेबिरी ने अपने एंड्रॉइड डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि WhatsApp के लिए माइक्रोफोन एक्सेस ऑन था। यूजर्स के पास ऐप्स में इसे अलाउ या डिसअलाउ करने का विकल्प होता है और इसे बैकग्राउंड में ऑन नहीं रखा जा सकता। WhatsApp इस बारे में क्या कहना चाहता है?

WhatsApp ने इसपर क्या कहा?

एलोन मस्क का जवाब आने से ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और WhatsApp ने भी इस मामले पर सफाई दी है। WhatsApp ने कहा है कि ये समस्या संभवतः एंड्रॉइड से पैदा हुई है, ना कि इनके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की वजह से। हालांकि गूगल ने इस बग को लेकर ज्यादा बात नहीं की है, लेकिन ये कहा है कि हमें इस मामले की जानकारी है और इसपर कंपनी काम कर रही है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article