X Down: एलन मस्क की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले Twitter) की सेवाएं गुरुवार सुबह ठप हो गईं। यूजर्स को अपनी ही प्रोफाइल देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। यूजर्स को टाइमलाइन पर ट्वीट दिखना बंद हो गया। एक्स की वेबसाइट, ऐप्स डेस्कटॉप और मोबाइल वर्जन पर भी यूजर्स को प्लेटफार्म इस्तेमाल में दिक्कत देखने मिली। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे के बाद अब एक्स की सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
सुबह करीब 11 बजे आई खराबी
माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी आई। यूजर्स को वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों ने फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। फीड देखने पर ट्वीट्स के बजाय 'आपकी टाइमलाइन में आपका स्वागत है' मैसेज दिख रहा था।
डाउनडिटेक्टर ने की पुष्टि
सोशल मीडिया ट्रैकर डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक्स डाउन को लेकर करीब 70 हजार से ज्यादा लोगों ने रिपोर्ट की। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 64% मोबाइल ऐप, 29% वेबसाउट और 7 % सर्वस कनेक्टशन में दिक्कत देखने मिली।
पहले भी कई बार ठप हुआ है एक्स
यह पहली बार नहीं है कि एक्स को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफर्म की सेवाएं इस साल मार्च और जुलाई में भी ठप हो गईं थीं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक्स यूएस और यूके में 13,000 से अधिक बार डाउन हुआ है। यूजर्स को अकाउंट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही थी, उन्हें "पुनः प्रयास करें" जैसे मैसेज दिखाए जा रहे थे।
इसी तरह 6 मार्च को भी प्लेटफार्म कुछ घंटों के लिए डाउन हो गया था। कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि वे इसे सामान्य रूप से उपयोग करने में असमर्थ थे या लिंक, फोटो और वीडियो तक को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। इस आउटेज से हजारों लोग प्रभावित हुए थे।
