टेक एंड गैजेट्स

एलन मस्क को चाहिए एंड्रॉयड इंजीनियर्स, आपको भी मिल सकती है xAI में जॉब, जानें शर्तें

आगे बढ़ने वाले उम्मीदवारों को दो टेक्निकल राउंड से गुजरना होगा। पहला, Jetpack Compose पर आधारित लाइव कोडिंग टेस्ट। दूसरा, एक प्रैक्टिकल डेवलपमेंट टास्क जिसमें API का इस्तेमाल करना होगा। अंतिम चरण में xAI टीम के साथ मीट एंड ग्रीट होगी।

Image

Elon Musk Hiring Android Engineer

Photo : AP

टेस्ला, स्पेसएक्स और X जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स संभाल रहे एलन मस्क अब अपनी AI कंपनी xAI के लिए टॉप एंड्रॉयड टैलेंट की तलाश में हैं। हाल ही में xAI में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अटिला ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए Android Engineer की वैकेंसी की जानकारी दी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एलन मस्क ने लिखा, “हम xAI के लिए वर्ल्ड-क्लास एंड्रॉयड इंजीनियर्स की तलाश कर रहे हैं।” यह रोल xAI के प्रमुख प्रोडक्ट्स X प्लेटफॉर्म और Grok AI चैटबॉट के लिए डेवलपमेंट से जुड़ी होगी।

एलन मस्क की कंपनी xAI में जॉब के लिए कैसे करें आवेदन

Android Engineer पद के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं। पहला, आप सीधे X पर अटिला (@attilablenesi) को DM कर सकते हैं। दूसरा, xAI के आधिकारिक जॉब पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

किन स्किल्स की जरूरत होगी

इस रोल के लिए उम्मीदवार को Kotlin, Jetpack Compose और Reactive Programming में मजबूत पकड़ होनी चाहिए। जॉब लिस्टिंग के मुताबिक, आदर्श उम्मीदवार में बेहतरीन प्रोडक्ट सेंस, शानदार यूजर एक्सपीरियंस डिजाइन करने की क्षमता और बड़े पैमाने पर मॉडर्न एंड्रॉयड एप्स बनाने का अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार में जिम्मेदारी लेने की आदत होनी चाहिए और एक साथ कई भूमिकाएं निभाने की क्षमता भी होनी चाहिए।

कहां-कहां हैं जॉब लोकेशन

यह पद यूके, न्यूयॉर्क, पालो ऑल्टो और सैन फ्रांसिस्को जैसी जगहों के लिए खुला है। अगर आप पोर्टल के जरिए आवेदन करते हैं, तो सबसे पहले एक एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा, जिसमें पूछा जाएगा “आपने अब तक कौन सा असाधारण काम किया है?” इसके बाद रिज्यूमे और प्रोफाइल की समीक्षा होगी। चयन होने पर 15 मिनट का फोन इंटरव्यू लिया जाएगा।

आगे बढ़ने वाले उम्मीदवारों को दो टेक्निकल राउंड से गुजरना होगा। पहला, Jetpack Compose पर आधारित लाइव कोडिंग टेस्ट। दूसरा, एक प्रैक्टिकल डेवलपमेंट टास्क जिसमें API का इस्तेमाल करना होगा। अंतिम चरण में xAI टीम के साथ मीट एंड ग्रीट होगी।

xAI और AGI को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा

हायरिंग के साथ-साथ एलन मस्क का फोकस Artificial General Intelligence (AGI) पर भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क का मानना है कि xAI अगले दो साल में, यानी 2026 तक AGI हासिल कर सकती है। उन्होंने पहले कहा था कि Grok 5, जो 2026 की शुरुआत में आने की उम्मीद है, के पास AGI बनने की लगभग 10 प्रतिशत संभावना है। मस्क के अनुसार, इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर स्केलिंग, मॉडल सेफ्टी और अलाइनमेंट पर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article