टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp हर रोज चुरा रहा आपका पर्सनल डेटा, एलन मस्क ने मेटा पर लगाया बड़ा आरोप

Elon Musk Targets WhatsApp: इस महीने की शुरुआत में अरबपति टेक कारोबारी ने मेटा को लेकर कहा था कि वह विज्ञापन का श्रेय लेने को लेकर काफी लालची है। बता दें, मस्क और जुकरबर्ग लंबे समय से एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी माने जाते हैं और दोनों की कंपनियां ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाती हैं।

Image

Elon Musk vs Mark zuckerberg

Elon Musk Targets WhatsApp: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप पर यूजर्स का डेटा एक्सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। मस्क ने कहा कि व्हाट्सएप हर रात अपने यूजर्स का डेटा एक्सपोर्ट करता है। हालांकि लोग सोचते हैं कि ये एक सुरक्षित माध्यम है।

एक्स पोर्ट में लगाया आरोप

मस्क ने एक्स पर एक यूजर के पोस्ट पर जवाब देते हुए यह आरोप लगाए हैं। एक एक्स यूजर्स की ओर से पोस्ट में कहा गया कि व्हाट्सएप हर रात यूजर्स के डेटा को एक्सपोर्ट करता है और विज्ञापन के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। उन्होंने यूजर्स को कंज्यूमर नहीं, बल्कि एक प्रोडक्ट बना दिया है। बता दें कि मस्क की ओर से मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा पर पहले भी कई आरोप लगाए गए हैं। मेटा और व्हाट्सएप की ओर से फिलहाल इस पर कोई कमेंट नहीं किया गया है।

मैसेज को स्कैन और ट्रांसमिट किया जा रहा

कारमैक की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया कि मेरा मानना है कि यूसेज पैटर्न और मेटा डेटा का संग्रह किया जाता है। अगर आप बातचीत में बॉट को इसमें लाते हैं तो आप निश्चित ही इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं, लेकिन मै अभी भी मानता हूं कि मैसेज कंटेंट पूरी तरह से सुरक्षित है। कंप्यूटर प्रोग्रामर और वीडियो गेम डेवलपर, जॉन कारमैक ने मस्क के जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या आपके पास कोई सबूत है कि मैसेज को स्कैन और ट्रांसमिट किया जा रहा है।

विज्ञापन को लेकर लालची है मेटा- मस्क

इस महीने की शुरुआत में अरबपति टेक कारोबारी ने मेटा को लेकर कहा था कि वह विज्ञापन का श्रेय लेने को लेकर काफी लालची है। बता दें, मस्क और जुकरबर्ग लंबे समय से एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी माने जाते हैं और दोनों की कंपनियां ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाती हैं। कुछ समय पहले मस्क ने जुकरबर्ग को केज फाइट की भी चुनौती दी थी। इसे शताब्दी की सबसे बड़ी लड़ाई बताया था, लेकिन ये कभी हुई नहीं।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article