Airtel ने कराई करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज, अब एक रिचार्ज से ही चलेगा हसबैंड-वाइफ दोनों का सिमपिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिले हैं। इन्हीं अपग्रेड्स में शामिल हैं Humanoid Robot। अब इन रोबोट को लेकर टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। हाल के दिनों में ग्रोक के बिकनी ट्रेंड फीचर को लेकर आलोचना का सामना करने वाले मस्क ने बड़ी घोषणा कर दी है। मस्क की तरफ से हाईटेक एडवांड टेक्नोलॉजी से तैयार ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus को बेचने की घोषणा कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एलन मस्क अपने इस ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus पर पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं। मस्क के मुताबिक यह रोबोट आने वाले समय में लोगों के डेली रूटीन लाइफ को बेहद आसान बनाने वाला है। इससे सिर्फ जिंदगी ही आसान नहीं होगी बल्कि इससे अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा।
चीनी कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) के दौरान एलन मस्क ने घोषणा की है कि साल 2027 से ह्यूमनॉइड रोबोट की बिक्री शुरू की जाएगी। इससे आने वाले समय में चीनी कंपनियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है। बताया जा रहा है कि अभी वैश्विक स्तर पर 15,000 से ज्यादा रोबोट अलग-अलग कामों के लिए तैनात हैं, जिनमें से करीब 80 प्रतिशत रोबोट चीन की कंपनियों के हैं।
भारी सामान भी उठा सकेगा रोबोट
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Optimus रोबोट अभी डेवलपमेंट फेज में हैं और इस पर तेजी के साथ काम हो रहा है। मस्क इसे इस तरह से डिजाइन कर रहे हैं कि फैक्ट्री में काम करने के साथ ही यह सामान उठाने जैसे भारी काम को भी आसानी से कर सके। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक यह रोबोट पूरी तरह तैयार हो जाएगा और लोगों के काम को आसान बना देगा।
