Airtel ने कराई करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज, अबएक रिचार्ज से ही चलेगा हसबैंड-वाइफ दोनों का सिम
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल एक ऐसा ऑफर लेकर आया है जिसने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान मौजूद है जिसमें सिर्फ एक रिचार्ज पर हैसबैंड और वाइफ दोनों के सिम पर कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 23 2026, 17:15 IST
Image Credit : IStock01 / 09
अगर आप एयरटेल का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। कंपनी ने ऐसा ऑफर पेश कर दिया है जिसने महंगे रिचार्ज प्लान की टेंशन पूरी तरह से खत्म कर दी है।
Image Credit : Digit/iStock02 / 09
अगर आप एयरटेल का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। कंपनी ने ऐसा ऑफर पेश कर दिया है जिसने महंगे रिचार्ज प्लान की टेंशन पूरी तरह से खत्म कर दी है।
Image Credit : Digit/iStock03 / 09
एयरटेल ने पति-पत्नी या फिर भाई-बहन के लिए एक ऐसा प्लान पेश किया है जिससे अलग-अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप अभी तक अलग-अलग रिचार्ज प्लान खरीदते थे तो अब आपको इसकी जरूरत नहीं है।
Image Credit : Digit/iStock04 / 09
आपको बता दें कि एयरटेल अपने ग्राहकों को कई तरह की सर्विस ऑफर करता है। अपने यूजर्स के लिए कंपनी के पास पोस्टपेड सर्विस भी मौजूद है। कुछ साल पहले तक पोस्टपेड थोड़ा महंगा पड़ता था लेकिन अब प्रीपेड प्लान्स इतने महंगे हो चुके हैं कि इन दोनों के खर्च में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।
Image Credit : Digit/iStock05 / 09
अगर आप चाहते हैं कि घर में रिचार्ज में पैसा कम खर्च हो तो आप एयरटेल का पोस्टपेड प्लान ले सकते हैं। एयरटेल के पास ऐसे पोस्डपेड प्लान्स भी हैं जिसमें एक यूजर्स के साथ साथ उसके पार्टनर को भी सभी मोबाइल सर्विस फ्री में मिलती हैं। आइए आपको एयरटेल के ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं जिसमें एक बिल में दो लोग मजे से बात कर सकते हैं और साथ में डेटा भी यूज कर पाएंगे।
Image Credit : Digit/iStock06 / 09
आपको बता दें कि एयरटेल के पास एक शानदार Airtel Infinity Family प्लान है जिसकी कीमत 699 रुपये है। यह प्लान कंपनी ने खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जिसमें दो यूजर्स मिलकर एक बिल भरना चाहते हैं। यह प्लान दो लोगों के लिए है इसलिए प्रति यूजर खर्च सिर्फ 350 रुपये का ही आने वाला है।
Image Credit : Digit/iStock07 / 09
Airtel Infinity Family 699 Plan में एक प्राइमरी मेंबर होता है जबकि दूसरा एड ऑन मेंबर होता है। कंपनी प्लान के साथ दोनों ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। मतलब बिना किसी रोक-टोक के जितनी मर्जी हो बातचीत करें। फ्री कॉलिंग के साथ ही यूजर्स को हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/iStock08 / 09
एयरटेल के इस फेमली प्लान के बारे में बात करें तो इसमें दोनों ही यूजर्स को पर्याप्त डेटा मिलता है। हालांकि प्राइमरी यूजर को अधिक डेटा लिमिट मिलती है। कंपनी प्राइमरी यूजर को 75GB डेटा ऑफर करती है जबकि वहीं सेकंडरी यूजर को 30GB डेटा मिलता है।
Image Credit : Digit/iStock09 / 09
इस फेमली पोस्टपेड प्लान में एयरटेल ने यूजर्स के एंटरटेनमेंट की सुविधा भी दी है। इसमें आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए इस प्लान में नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिलती है। इसके अलावा Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जिसमें कई सारे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।