टेक एंड गैजेट्स

'Gorklon Rust' क्यों बने Elon Musk? X पर नाम बदलने की वजह आई सामने

Elon Musk Now Gorklon Rust On X: कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक मजाक नहीं, बल्कि Musk की एक रणनीति भी हो सकती है। ‘Gork’ नाम का एक मीम कॉइन पहले से ही Solana ब्लॉकचेन पर मौजूद है। नाम का दूसरा हिस्सा ‘Rust’ एक आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषा का नाम है, जिसे xAI अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक में इस्तेमाल करता है।

Image

Elon Musk

Elon Musk Now Gorklon Rust On X: टेक दिग्गज और टेस्ला के मालिक एलन मस्क फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपना डिस्प्ले नाम बदलकर "गोर्कलॉन रस्ट" कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं टेस्ला के सीईओ ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल ली है।

एलन मस्क ने क्यों बदला अकाउंट का नाम?

मस्क ने अपने AI चैटबॉट ग्रोक के पैरोडी अकाउंट गोर्क को टैग किया और लिखा, "सुप @गोर्क ने मेरी पीपी (प्रोफाइल पिक्चर) को बदलकर यूर्स Wdyt(आप क्या सोचते हैं) कर दिया।" इसके जवाब में गोर्क ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अच्छा लग रहा है, लेकिन क्या आपको मेरा पूरा चेहरा कॉपी करना पड़ा।"

क्या है ‘Gorklon Rust’ का मतलब?

Elon Musk द्वारा X (पहले ट्विटर) पर अपना नाम बदलकर ‘Gorklon Rust’ रखे जाने के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई है। लेकिन इस अजीब से नाम के पीछे छिपा है एक दिलचस्प टेक्नोलॉजिकल और रणनीतिक संकेत हो सकता है।

‘Gorklon’ में क्या छिपा है?

नाम का पहला हिस्सा ‘Gorklon’ दो शब्दों से मिलता-जुलता लगता है-Grok और klon। ‘Grok’ xAI द्वारा विकसित एक AI चैटबॉट है, जो Musk का अपना प्रोजेक्ट है। वहीं ‘klon’ संभवतः clone (क्लोन) की ओर इशारा करता है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह Grok का कोई नया या बदला हुआ वर्जन हो सकता है।

‘Rust’ क्यों जोड़ा गया?

नाम का दूसरा हिस्सा ‘Rust’ एक आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषा का नाम है, जिसे xAI अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक में इस्तेमाल करता है। ऐसे में पूरा नाम- Grok का Rust में बना क्लोन- एक संभावित AI एक्सपेरिमेंट की ओर इशारा करता है।

क्रिप्टो का भी है कनेक्शन?

कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक मजाक नहीं, बल्कि Musk की एक रणनीति भी हो सकती है। ‘Gork’ नाम का एक मीम कॉइन पहले से ही Solana ब्लॉकचेन पर मौजूद है। हाल ही में Musk ने X पर ‘@Gork’ नामक एक अकाउंट को टैग भी किया था, जो आधिकारिक Grok अकाउंट से अलग है और व्यंग्यात्मक अंदाज में पोस्ट करता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि Musk इस क्रिप्टोकरेंसी को चर्चा में लाकर उसका प्रचार कर रहे हो सकते हैं।

‘Grok’ की प्रेरणा कहां से आई?

‘Grok’ शब्द Musk ने पहली बार तब इस्तेमाल किया था जब उन्होंने अपना AI चैटबॉट लॉन्च किया था। यह शब्द मशहूर साइंस फिक्शन किताब The Hitchhiker’s Guide to the Galaxy से लिया गया है, जिसका मतलब है किसी चीज को पूरी गहराई से समझना। अब तक Grok के तीन वर्जन आ चुके हैं और जल्द ही Musk इसका Grok 3.5 मॉडल भी लॉन्च करने वाले हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article